Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेटिव काम्प्लेक्स सेक्टर 76 मोहाली में लगा रक्तदान शिविर

0
262

73 रक्तदानियों ने किया रक्तदान

मोहाली 17 मार्च 2021। डिप्टी कमिश्नर श्री गिरीश दयालन आईएएस की अगुवाई में इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी डिस्ट्रिक्ट ब्रांच मोहाली व विश्वास फाउंडेशन पंचकूला ने आज बुधवार को डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेटिव काम्प्लेक्स सेक्टर 76 मोहाली में ब्लड डोनेशन कैंप लगाया। यह शिविर कोरोना महामारी के चलते आयी अस्पतालों में आयी रक्त की कमी को पूरा करने के लिए लगाया लगाया। शिविर में सामाजिक दूरी, मास्क व सैनिटाईज़ेशन का ख़ास ध्यान रखा गया। 73 रक्तदानियों ने अपनी स्वेछा व उत्साह से रक्तदान किया। शिविर में एडीसी आशिका जैन आईएएस ने भी रक्तदाताओं को बैज लगाकर उनका होंसला बढ़ाया।

विश्वास फाउंडेशन की जनरल सेक्रेटरी साध्वी नीलिमा विश्वास ने बताया कि शिविर में पीजीआई ब्लड बैंक चंडीगढ़ की टीम ने डॉ अनीता की निगरानी में रक्त एकत्रित किया। शिविर का उद्घाटन इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी डिस्ट्रिक्ट ब्रांच मोहाली के सचिव श्री कमलेश कुमार कौशल ने दीप प्रज्वलित करके किया। उन्होंने रक्तदाताओं से आह्वान किया कि एक स्वस्थ व्यक्ति का इंसानी, नैतिक और सामाजिक दायित्व बनता है की वह स्वयं को रक्तदान के लिए तैयार रखे। इस संकट की घडी में हर स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। क्योंकि रक्त का कोई दूसरा विकल्प नहीं है। इससे शरीर में किसी तरह की कमी नहीं आती है। रक्तदान का मकसद उन मरीज़ो की मदद करना है, जिनकी रक्त की कमी से ज़िन्दगी की डोर कमज़ोर पड़ जाती है। कमलेश कौशल ने बताया कि सुरिंदर सिंह ने 26वी बार, प्रदीप वर्मा ने 6वी बार, दीक्षित ने 5वी बार व गुरुदेव सिंह ने 6वी बार रक्तदान किया।तरनप्रीत सिंह जोकि रेडक्रॉस सोसाइटी में लेखाकार है उसने 10 वी बार रक्तदान किया। मोहाली साँझ केंद्र की टीम ने भी रक्तदान किया।

इस रक्तदान शिविर में आये सभी रक्तदानियों को प्रशंसा पत्र, मास्क, साबुन व गिफ्ट देकर प्रोत्साहित किया गया। इस मौके पर साध्वी शक्ति विश्वास, आशा तेजी, सुरभि गुप्ता, सुमन जैन, अविनाश शर्मा, वरिंदर कुमार गाँधी, शिशुपाल पठानिया, सुखवंत सिंह ब्लड बैंक के डॉक्टर्स व अन्य गणमान्य अतिथि भी उपस्थित रहे।