Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

टेनिस का 139 साल पुराना टूर्नामेंट आज से, 2015 के बाद कोई भारतीय चैम्पियन नहीं बना

0
325

  • 2015 में सानिया मिर्जा वुमन्स डबल्स और लिएंडर पेस मिक्स्ड डबल्स में जीते थे
  • ओपन एरा में फेडरर और सैम्प्रास ने सबसे ज्यादा 5 बार मैन्स सिंगल्स खिताब जीते
  • वुमन्स सिंगल्स में सेरेना विलियम्सन ओपन एरा में सबसे ज्यादा 6 बार चैम्पियन बनीं

Dainik Bhaskar

Aug 26, 2019, 08:58 AM IST

खेल डेस्क. टेनिस का चौथा बड़ा टूर्नामेंट में यूएस ओपन आज से अमेरिका के न्यूयॉर्क में आज से खेला जाएगा। पहली बार यह टूर्नामेंट 1881 में खेला गया था। तब मैन्स सिंगल्स और डबल्स के मुकाबले खेले गए थे। 1987 में पहली बार महिला सिंगल्स और 1889 डबल्स के मुकाबले शुरू हुए। इसके बाद 1892 में मिक्स्ड डबल्स की शुरुआत हुई। पहले इसे यूएस टेनिस टूर्नामेंट के नाम से जाना जाता था। इसके बाद 1968 में इसका नाम यूएस ओपन पड़ा। 139 साल के इतिहास में अब तक तीन भारतीय खिलाड़ियों ने कुल 10 खिताब जीते।

भारत की ओर से पहली बार महेश भूपति इस टूर्नामेंट को जीते थे। उन्होंने साल 1999 में मिक्स्ड डबल्स स्पर्धा में जापान की आई सुगियामा के साथ खिताब जीता। इसके बाद लिएंडर पेस 2006 में मैन्स डबल्स स्पर्धा में चेक गणराज्य के मार्टिन डैम के साथ खेलते हुए चैम्पियन बने थे। भारत के लिए तीसरी चैम्पियन सानिया मिर्जा थीं। उन्होंने 2014 में मिक्स्ड डबल्स स्पर्धा में ब्राजील के ब्रूनो सोआरेस के साथ फाइनल जीता था। भारत के लिए पिछली बार 2015 में पेस और सानिया खिताब जीते थे।

महेश भूपति

इस बार मुख्य दौर में भारत के 5 खिलाड़ी
इस बार भारत के चार खिलाड़ी सिंगल्स स्पर्धा में उतरे। इनमें से दो ही मुख्य दौर में पहुंच सके। प्रजनेश गुणेश्वरन को मुख्य दौर में सीधे जगह मिली। सुमित नागल ने क्वालिफाइंग मैच जीतकर अपना स्थान मुख्य दौर में पक्का किया। रामकुमार रामनाथन और अंकिता रैना क्वालिफाइंग राउंड में बाहर हो गईं। डबल्स में डबल्स में रोहन बोपन्ना, लिएंडर पेस और दिविज सरन अपनी चुनौती पेश करेंगे। इस तरह मुख्य दौर में भारत के कुल 5 खिलाड़ी खेलेंगे।

सुमित का पहला मुकाबला रोजर फेडरर से
सुमित ने तीसरे क्वालिफायर मैच में ब्राजील के जोआओ मेनेजेस को 5-7, 6-4, 6-3 से हराया। मुख्य दौर में सुमित का मुकाबला वर्ल्ड नंबर 3 स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर से होगा। सुमित वर्ल्ड रैंकिंग में 190वें स्थान पर हैं। प्रजनेश गुणेश्वरन का पहला मुकाबला दुनिया के 5वें नंबर के खिलाड़ी रूस के दानील मेदवेदेव से होगा। प्रजनेश 89वें स्थान पर हैं।

रोजर फेडरर

फेडरर ओपन एरा में सबसे ज्यादा खिताब जीतने वाले बन सकते हैं
फेडरर अमेरिका के जिमी कोनर्स और पीट सैम्प्रास के साथ ओपन एरा में सबसे ज्यादा 5 खिताब जीतने वाले खिलाड़ी हैं। वे अगर इस बार चैम्पियन बन जाते हैं तो दोनों को पीछे छोड़ देंगे। सक्रिय खिलाड़ियों में फेडरर के बाद सबसे ज्यादा 3 खिताब सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने जीते। ओपन एरा से पहले की बात करें तो 1981 से 1967 तक अमेरिका के विलियन लेनार्ड, रिचर्ड सियर्स और बिल टिल्डेन ने 7-7 खिताब जीते थे।

सेरेना खिताब जीतने पर क्रिस एवर्ट को पीछे छोड़ देंगी
महिला सिंगल्स की बात करें तो अमेरिका की सेरेना विलियम्स ओपन एरा में अमेरिका की ही क्रिस एवर्ट के साथ सबसे ज्यादा 6 खिताब जीतने वाली खिलाड़ी हैं। सक्रिय खिलाड़ियों में सेरेना के बाद सबसे ज्यादा उनकी बहन वीनस 2 बार चैम्पियन बनी थीं। ओपन एरा से पहले अमेरिका-नॉर्वे की मोला मलोरी सबसे ज्यादा 8 बार चैम्पियन बनी थीं। अमेरिका की ही हेलेन विल्स मूडी ने 7 खिताब जीते थे।

डिफेंडिंग चैम्पियन जोकोविच और ओसाका को टॉप सीड

वर्ल्ड नंबर-1 और डिफेंडिंग चैम्पियन नोवाक जोकोविच और नाओमी ओसाका को टॉप सीड मिली है। सर्बिया के जोकोविच 17वें ग्रैंड स्लैम की तलाश में उतरेंगे। स्पेन के राफेल नडाल को दूसरी और स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर को तीसरी सीड मिली है। जोकोविच तीन, नडाल तीन और फेडरर पांच बार चैम्पियन बने हैं।

DBApp