Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

 चुनाव को लेकर भाजपा की संगठनात्मक बैठकों का दौर जारी, नेताओं-कार्यकर्ताओं ने कसी कमर

0
391
 चुनाव को लेकर भाजपा की संगठनात्मक बैठकों का दौर जारी, नेताओं-कार्यकर्ताओं ने कसी कमर
– चुनाव प्रभारी विनोद तावड़े व सह प्रभारी इन्दु गोस्वामी ने सभी ज़िलों की ली  बैठक दे रहे दिशा-निर्देश
चंडीगढ़। आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक बैठकों का दौर जारी है। भाजपा के प्रदेश कार्यालय कमलम् में चुनाव प्रभारी विनोद तावड़े, सह-प्रभारी इंदु गोस्वामी व प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने आज अलग अलग  जिलों और  चुनाव संचालन समिति के विभागो के सदस्यों के साथ  अलग अलग बैठक की व चुनाव को लेकर दिशा निर्देश दिए।
उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश प्रवक्ता कैलाश चन्द जैन ने बताया कि  इस अवसर पर विनोद तावड़े  ने कार्यकर्ताओं से कहा  कि आने वाले चुनाव में पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता को बढ़-चढ़कर काम करना होगा व हर वार्ड में पार्टी की गतिविधियों में शामिल होना होगा। सूद ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना होगा।
पार्टी अध्यक्ष अरूण सूद ने बताया कि  पार्टी का संगठन बेहद मजबूत है और हर कार्यकर्ता नगर निगम चुनाव में पार्टी को जीत दिलाने के लिए बेहद उत्साहित है। उन्होंने कहा कि इस बार नगर निगम चुनाव में पार्टी सभी 35 वार्डों में जीत  का परचम लहराएगी।