Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

गुरुपर्व प्रकाशोत्सव पर्व पर गायत्री परिवार द्वारा दीप यज्ञ आयोजित

0
663

गुरुपर्व प्रकाशोत्सव पर्व पर गायत्री परिवार द्वारा दीप यज्ञ आयोजित

साथ ही महारानी लक्ष्मी बाई ओर इंद्रा गांधी को भी किया नमन:

चंडीगढ़ 19 नवंबर 2021,

शुक्रवार को कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर और गुरु नानक देव जी के जन्मदिन प्रकाशोत्सव पर्व पर गायत्री मानस चेतना केंद्र सारंगपुर चंडीगढ़ में भव्य सामूहिक दीप यज्ञ का आयोजन किया गया।
यज्ञ की प्रक्रिया को चंडीगढ़ गायत्री परिवार के समन्वयक प्रकाश चंद शर्मा ने स्वस्थ न होते हुए भी भली भांति संपन्न कराया।
इस अवसर पर देसी घी के 24 दीपक जला कर गायत्री मंत्रों की सामूहिक आहुतियां दी गईं।
प्रकाश चंद ने प्रवचन के अंतर्गत दीप यज्ञ के महत्व एवम उपयोगिता के साथ साथ गायत्री मंत्र के वैज्ञानिक लाभ और प्रभाव का विस्तार से वर्णन किया।
यज्ञ में उपस्थित गायत्री परिवार चंडीगढ़ ट्रस्ट के मुख्य प्रबंधक ट्रस्टी उमा शंकर शर्मा ने बताया कि आज महारानी लक्ष्मीबाई जयंती भी है। गायत्री परिवार चंडीगढ़ के प्रमुख सहयोगी और भारतीय वायु सेना के पूर्व फ्लाइट इंजीनियर प्रभु नाथ शाही ने औषधीय पौधे भी वितरित किए और मौजूदा जन से पौधारोपण करवाते हुए बताया कि आज ही वूमेन ऑफ़ मिलेनियम स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी का भी जन्म दिवस है।
गायत्री मानस चेतना केंद्र सारंगपुर चंडीगढ़ के व्यवस्थापक श्री यश पाल तिवारी ने इस स्वर्णिम अवसर पर सभी उपस्थित याजकों और प्रभु प्रेमियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए सामूहिक दीप यज्ञ में सहयोग तथा सहभागिता के लिए धन्यवाद व्यक्त किया।