Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

गांधी जी के मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

0
292

चण्डीगढ़:- गांधी स्मारक भवन सैक्टर १६ ए, चण्डीगढ़ में देश की ७३ वीं वर्षगाठ के उत्सव पर ध्वजारोहण डॉ. एम. पी. डोगरा, अध्यक्ष, प्राकृतिक चिक्तिसा समिति, चण्डीगढ़ ने किया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। आर. डी. कैले ने वन्देमातरम गीत प्रस्तुत किया। डॉ. डोगरा ने स्वतंत्रता दिवस पर बोलते हुए कहा कि हमें अपनी जरूरते कम करनी चाहिए। यही महात्मा गांधी जी का सच्चा मार्ग है। उन्होंने ने आगे कहा कि हम शहीदों एवं स्वतंत्रता-सेनानीयों की बदौलत ही आज स्वतंत्र देश में सांस ले रहें है।

देवराज त्यागी डायरेक्टर गांधी स्मारक भवन चण्डीगढ़ ने सभी लोगों के साथ एक संकल्प लेते हुए कहा कि सभी शहीदो और स्वतंत्रता-सेनानीयों का पुण्य स्मरण करते हुए हम संकल्प लेते है कि स्वतंत्रता, समता और बंधुत्व पूरे मानव समाज के सर्वोच्च आदर्श है और गरिमामय आजीविका, न्यायपूर्ण जीवन, नैतिकता-आधारित समाज व्यवस्था और प्रकृति के साथ सह-अस्तित्व प्रत्येक स्त्री-पुरुष की जन्मसिद्ध जरूरतें है। हम अपने आचरण में सदैव सदाचार और सदभाव का पालंन करेंगे, एक प्रतिवद्ध नागरिक के नाते देश-दुनिया की प्रगति में हिस्सेदारी लेंगे।

इस अवसर पर गांधी स्मारक निधि के कार्यकर्ताओं ने गांधीयन कलेक्टिव इंडिया के अन्तर्गत देश में सदभाव व शान्ति के लिए २४ घण्टे का उपवास भी रखा। समारोह में पापिया चक्रवर्ती, ऊषा शर्मा, कंचन त्यागी, अमनदीप, आनन्द राव, धरमिंदर, अमित, दीपक, संदीप, महेंदर सिंह,पूनम शर्मा,रमा देवी, देवेंदर नाथ कोच्चर,इन्दु कोच्चर इत्यादि लोगों ने भाग लिया।