Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

कोरोना से बचाव में ही बचाव :डॉ पूजा

0
407
बताए घरेलू उपाय-
कोरोना के दौर मे इम्युनिटी बढ़ाने के लिए रोज 30 मिनट तक करें योगा, पीएं गर्म पानी
लॉक डाउन के दौरान आप घर मै ही कर सकते हैं इम्युनिटी बूस्ट
चंडीगढ़,सुनीता शास्त्री। वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव का सबसे कारगर तरीका इम्म्युनिटी बनाकर रखा जाना है। इसके लिए घरेलू उपाय ही  प्रभावशाली है। यह कहना है आयुर्वेदिक डॉक्टर पूजा मल्होत्रा का।गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा की चैरिटेबल डिस्पेंसरी में आयुर्वेदिक डॉक्टर पूजा मल्होत्रा का कहना है कि लॉक डाउन खुलने के बाद गुरुद्वारा साहिब में क्लिनिक शुरू होने के साथ ही रोजाना मरीज विशेषकर बजुर्ग और युवा ही किसी न किसी प्रॉब्लम को लेकर उनके पास आ रहे है।  डॉक्टर पूजा मल्होत्रा ने बताया कि लॉक डाउन लगने से घरों में बंद रहने के चलते लोगों के खान पान में काफी बदलाव आया। दूसरा कोई शारिरिक गतिविधि भी न होने से उन्हें कुछ न कुछ दिक्कत महसूस होने लगी है। उनके पास ज्यादातर कब्ज, ब्लड प्रेशर , एसिडिटी, गैस और कोलेस्ट्रॉल जैसी प्रॉब्लम के मरीज आये। इसके लिए सभी को तनाव मुक्त रहने के लिए अश्वगंधा का सेवन करने की सलाह दी। उन्होंने इम्म्युनिटी सिस्टम को बेहतर बंनाने के लिए घरेलू  उपाय भी बताए। जिसमे अजवाइन, लांग, दालचीनी, तुलसी, काली मिर्च और अदरक व हल्दी का कुछ भाग से तैयार किया गया काफीढ़ इम्म्युनिटी सिस्टम बूस्ट करता है। इसके अलावा ज्यादा से ज्यादा मात्रा में गर्र्म पानी भी शरीर को बेहतर रखता है। गिलोय और आंवला भी इम्म्युनिटी सिस्टम मजबूत बनाये रखने का अचूक माध्यम है। डॉक्टर पूजा मल्होत्रा रोजाना 30 मिनिट योगा के अलावा प्राणायाम व एक्सरसाइज भी शरीर को चुस्त दारुस्त बनाये रखने के लिए बेहद आवश्यक है। उन्होंने बताया कि सुबह का नाश्ता कभी भी छोडऩा नहीं चाहिए, बल्कि दिन भर थोड़ा थोड़ा कुछ न कुछ पौष्टिक अवश्य खाते रहना चाहिए। जंक फूड विशेषकर मैदा से तैयार खाने की चीजों से बचना चाहिए। खाना खाते समय मोबाइल और टी वी देखने से तो बिल्कुल बचना चाहिए। डॉपूजा के अनुसार रोजमर्रा में हर किसी को पुदीने के पतों की स्टीम लेने के साथ साथ नाक छिद्रा में सरसों या नारियल के तेल को लगाना चाहिए तथा मुंह मे 01 चमच्च कोकोनट आयल को डालकर धीमी गति से 01 मिनट तक चला कर थूक देना चाहिए तथा कोसे पानी से कुल्ला कर लेना चाहिए।डॉक्टर पूजा ने बताया कि रोजाना हल्दी वाला दूध भी एक बड़ा ही अचूक उपाय है।