चंडीगढ़ सुनीता शास्त्री। कोरोना महामारी के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवा करने वाले कोरोना वारियर्स को सम्मानित करने हेतु गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के जिला नंबर 2 के मंडल नंबर 5ऐ द्वारा ई डब्लू एस धनास में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे पार्टी के जिला अध्यक्ष रविन्द्र पठानिया और क्षेत्रीय थाना इंचार्ज राम रतन शर्मा और अन्य सभी कार्यकर्त्ता जो कि लंगर वितरण सेवा में लगे हुए थे, को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर क्षेत्र में तैनात पुलिस बल के कर्मियों को भी फूल माला डाल कर उनका स्वागत किया गया । कार्यक्रममेंपार्टी के जिला नंबर 3 के अध्यक्ष राजिन्द्र शर्मा, महामंत्रीअश्वनी पराशर, विजय शर्मा,रवि रावत, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष ललित कंसल, रत यादव,आई टी विभाग के जिला संयोजक वैभव पराशर, पूर्व मंडल अध्यक्ष स्वराज उपाध्याय, मंडलअध्यक्ष सुखविन्द्र सिंह, सुरेश गुप्ता, रविन्द्र सिंह ठाकुर, सोनू गुप्ता, रागिनी मिश्रा, सहित सैंकड़ों स्थानीय लोग उपस्थित थे।इस अवसर पर जिलाअध्यक्ष रविन्द्र पठानिया ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जो सम्मान आज मंडल नंबर 5 ऐ की तरफ से प्राप्त हुआ है दरअसल इसके हकदार समूचे जिला के सभी कार्यकर्ता और वो सभी मंदिर की कमेटियां हैं जिन्होंने उनके साथ कंधे के साथ कन्धा मिला कर कोरोना महामारी के चलते इस नेक काम में अपनी अपनी क्षमता अनुरूप सहयोग दिया । पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद और प्रदेश नेतृत्व के मार्ग दर्शन में लगातार 54 दिन तक 13 रसोइयों के माध्यम से 16 हजार से अधिक प्रतिदिन भोजन, सूखा राशन, सैनीटाईजर, मास्क, नि:शुल्क दवा, प्रवासी मजदूर जो कि अपने अपने घरों को जा रहे थे , उनको राहत सामग्री, जूतेव चप्पल, पानी, खाद्य सामग्री आदि में भी प्रदेश नेतृत्व का सहयोग किया । उपरोक्त सभी कार्यों को सम्पन्न करने के लिए जिला के सभी कार्यकर्ता अपनी जान की परवाह किये बगैर दिन रात सेवा में लगे रहे ,इस मौके पर चंडीगढ़ढ़ पुलिस के क्षेत्रीय एस एच ओ राम रतन शर्मा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज के इस सम्मान समारोह में सम्मिलित होकर उन्हें गर्व महसूस हुआ कि पुलिस विभाग के कर्मियोंके लिए लोग इस प्रकार से सम्मान का भाव रखते हैं \ कोरोना महामारी के चलते पुलिस कर्मी दिन रात लोगों की सुरक्षा में मुस्तैद हैं और हर प्रकार से चाहे किसी के घर में राशन पहुँचाना हो या दवा या अन्य प्रकार के खाद्य पदार्थ स्थानीय पुलिस कर्मियों ने उनके साथ कंधे के साथ कन्धा मिला कर काम किया इसके लिए उन्हें बहुत गर्व है और लोगों को आश्वासन दिया कि धनास पुलिस क्षेत्र के लोगों की सेवा के लिए तत्पर है।
Mirror 365 - NEWS THAT MATTERSDear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com
Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020





















