नई दिल्ली,मोतीनगर,शनिवार ,13 नवम्बर को गुजरात से आम आदमी पार्टी के लगभग 1500 कर्मठ कार्यकर्ताओं की टीम रेल मार्ग द्वारा दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन पर उतरी।दिल्ली की 30 विधानसभाओं में उनके ठहरने की व्यवस्था आम आदमी पार्टी की दिल्ली विधानसभाओं के साथियों के जिम्मे थी।।मोतीनगर विधानसभा में भी लगभग 60 की संख्या में गुजरात के अहमदाबाद से आये अतिथिगण पधारे।विधायक शिवचरण गोयल जी के नेतृत्व में कम्युनिटी सेंटर नई मोतीनगर में उनके ठहरने की व्यवस्था कराई गई।रात्रिभोज के बाद विश्राम करने के उपरांत अगले दिन सभी दिल्ली के विकास कइयों को देखने के लिए श्री आचार्य भिक्षु अस्पताल गए।जहां पर अस्पताल की मॉडर्न व्यवस्था देख कर सभी हतप्रभ थे।अहमदाबाद से आये अतिथियों को बडी हैरानी थी कि दिल्ली राज्य के दिल्ली सरकार के अधीन अस्पतालों में इलाज फ्री होता है,जहां दवाईयां फ्री मिलती है।मोतीनगर के आचार्य भिक्षु अस्पताल की गिनती दिल्ली के सर्वश्रेष्ठ अस्पतालों में होती है।जहां की सफाई व्यवस्था अति उत्तम है।जहां पर मरीजों के तीमारदारों के भी बैठने की उत्तम व्यवस्था है।इस वातानुकूलित अस्पताल में प्रतीक्षारत मरीजों के लिए टोकन सिस्टम की व्यवस्था है जहां इलेक्ट्रिक सूचना बोर्ड में टोकन नम्बर डिस्प्ले हो जाता है और मरीजों को अपनी बारी का पता चल जाता है। ततपश्चात सभी ने रमेश नगर का मोहल्ला क्लीनिक देखा ,जहां दवाईयां फ्री मिलती हैं व घर के पास गई इलाज की सुविधा है।रमेश नगर का सर्वोदय बाल विद्यालय जिसमें छात्रों को हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध है।अति उत्तम बिल्डिंग उत्तम क्लास रूम ।
गुजरात से आये अतिथियों ने दिल्ली में अरविंद केजरीवाल जी के जनहित के विकास कार्यों को देख कर हैरानी जताई व मुक्त कंठ से दिल्ली सरकार के कार्यों की तारीफ की।इस अवसर पर आप ट्रेड विंग के सचिव सन्दीप भारद्वाज ने जब से दिल्ली में अरविंद केजरीवाल जी की सरकार बनी है तब से दिल्ली के निवासी कितने सुखी हैं इन सबके बारे में विस्तार से बताया।गुजरात से आये सभी अतिथि विधायक शिवचरण गोयल जी की सादगी व उनकी कार्यशैली देख कर प्रभावित हुए व सभी ने विधायक जी की तारीफ की।सभी के लिए डिन्नर,ब्रेकफास्ट व लंच की उत्तम व्यवस्था में आम आदमी पार्टी की टीम ने मन से सेवा की।
Mirror 365 - NEWS THAT MATTERSDear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com
Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020





















