Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

आज से पर्यावरण संरक्षण विभाग शहर में करेगा छिड़काव: नवीन गोयल

0
313

आज से पर्यावरण संरक्षण विभाग शहर में करेगा छिड़काव: नवीन गोयल
-प्रदूषण से धुंधली हुई तस्वीर साफ करना हम सबकी जिम्मेदारी
-पर्यावरण बचाने को अब नहीं जागे तो पीढिय़ां माफ नहीं करेंगी
-गुरुग्राम में खराब पर्यावरण है बड़ी चिंता का विषय
गुरुग्राम। पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा प्रमुख नवीन गोयल ने दिनों-दिन खराब होते जा रहे गुरुग्राम के पर्यावरण पर चिंता जाहिर की है। उन्होंने आमजन से अपील की है कि पर्यावरण बचाने को जनभागीदारी जरूरी है। अगर हम अब नहीं जागे तो आने वाली पीढिय़ांं हमें माफ नहीं करेंगी। उन्होंने कहा कि प्रदूषण से धुंधली हुई तस्वीर को साफ करना हम सबकी जिम्मेदारी है। इसी कड़ी में गुरुवार से पर्यावरण संरक्षण विभाग गुरुग्राम में छिड़काव शुरू करेगा।
उन्होंने कहा कि गुरुग्राम समेत पूरे एनसीआर की आबो-हवा बहुत खराब हो चुकी है। सांस लेने में परेशानी हो रही है। विशेषकर दमा, खांसी के रोगियों की हालत खराब है। गुरुग्राम में हमने बड़ी-बड़ी इमारतें पेड़ काटकर खड़ी कर ली, लेकिन उन पेड़ों के बदले में नए पेड़ नहीं लगाए गए। इस तरह से पर्यावरण असंतुलित हो गया। प्रदूषण, कार्बनडाइऑक्साइड को सोखने वाले पेड़ नहीं रहे। ऐसे में बीमारियां, परेशानियां होनी लाजिमी है।
नवीन गोयल ने कहा कि पर्यावरण में चार मुख्य चीजें हैं, वायु संरक्षण, वन संरक्षण, जल संरक्षण और भूमि संरक्षण। हम आज पेड़ नहीं बचा रहे। कहने को तो लोग पेड़ लगा रहे हैं, लेकिन उनका पालन करने में आज भी लापरवाही बरती जा रही है। सफाई व्यवस्था लचर है। उनका गुरुग्राम के नागरिकों से अनुरोध है कि वे अपनी तरफ से छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर एक-दूसरे के जीवन को सुरक्षित कर सकते हैं। अगर जरूरी ना हो तो घरों से बाहर ना निकलें। रेल लाइट पर अपनी बाइक, गाडिय़ों व अन्य वाहनों को बंद कर दें, ताकि उनके धुएं से पर्यावरण अधिक खराब ना हो। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने भी जनता से यह अपील की है। नवीन गोयल ने कहा कि अपने काम-धंधों पर जाने के लिए या तो बाइक, गाड़ी पूल करके जाएं या फिर सार्वजनिक वाहनों बस, ऑटो का इस्तेमाल करें।
उन्होंने कहा कि सड़कों किनारे पेड़ों पर से धूल हटाने के लिए अधिकारियों से अनुरोध किया जा चुका है। विभागों द्वारा पेड़ों की धुलाई लगातार की जा रही है। इसी मिशन में अब पर्यावरण संरक्षण विभाग भी लगने जा रहा है। विभाग के कार्यकर्ता गुरुवार से शहर में पानी की छिड़काव शुरू करेंगे। इससे पर्यावरण का सुधार हो सकेगा। उन्होंने स्कूलों की छुट्टियां करने और निर्माण कार्यों पर रोक लगाने के सरकार के निर्णय को सराहा। सरकारी, निजी संस्थानों में वर्क फ्रॉम होम कर दिया गया है।
नवीन गोयल ने कहा कि कोरोना महामारी के समय लॉकडाउन में हमारे यहां आसमान पूरा साफ हो गया था। दूर-दूर तक इमारतें व पहाड़ दिखाई देने लगे थे। आज हमारे नजदीक से भी कुछ नजर नहीं आता। उन्होंने कहा कि अपने आसपास धूल मिट्टी ना उठने दें। पानी का छिड़काव करें। क्योंकि इस समय प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ा हुआ है। उन्होंने फिर दोहराया कि कोरोना ने हमें बहुत कुछ नया सिखाया है। जीने का ढंग बदलने का संदेश दिया है। अगर हम अब भी नहीं चेते तो कुछ सुधार नहीं हो पाएगा।