07 मार्च, 2021 : आज भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ मेडिकल सेल की ओर से “कमलम” में प्रधानमंत्री जन औषधि दिवस मनाया गयाI जिसका उद्धघाटन प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद और मेयर चंडीगढ़ रविकांत शर्मा द्वारा किया गया, इस अवसर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन, मेडिकल सेल के अध्यक्ष प्रिंस भंडुला, दीपक पाठक, दीपांशु सूद , संजय वर्मा , IMA के नेशनल वाईस प्रेजिडेंट डॉ रमणीक बेदी, MP एसोसिएशन के अध्यक्ष गणेश झा, शयमल बिस्वास आदि भी उपस्थित रहे I प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने रिमोट के द्वारा 7500 वे जन औषधि केंद्र का उद्धघाटन किया I इस प्रोग्राम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश को जन औषधि के बारे में जानकारी दी कैसे सभी लोग सस्ती दवाई खरीद कर पैसे बचा सकते हैं I उन्होंने बताया यह दवाइयां 50% से 90% तक ब्रांडेड मेडिसिन्स से सस्ती होती हैंI प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने डॉक्टर्स को जेनेरिक मेडिसिन की प्रिस्क्रिप्शन लिखने की गुजारिश की और चंडीगढ़ में और केंद्र खोले जाएंगे ताकि चंडीगढ़ के हर व्यक्ति को इसका लाभ मिल सके I मेडिकल सेल के संयोजक प्रिंस भंडुला ने बताया की जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार आयी है पिछले 6 सालों में 7000 से भी ज्यादा केंद्र खोले जा चुके हैं I उन्होंने यह भी बताया जो ब्रांडेड कंपनी हैं I वह ही कंपनियां प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र को दवाई बना कर उपलब्ध करवा रही है जिसे साफ़ पता चलता है की इनकी क्वालिटी ब्रांडेड जैसी है I उदहारण के तौर पर इन्सुलिन इंजेक्शन ग्लारजीने जिसकी कीमत ब्रांडेड में 700 रूपए है I वही कंपनी प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र में 310 रुपये में उपलब्ध करवा रही हैं I उन्होंने बताया की प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र पर सेनेटरी नैपकिन 1 रूपए में उपलब्ध है I यह केंद्र मलोया, सेक्टर 45, मनीमाजरा और PGI में हैं I डॉ रमणीक बेदी ने एडमिनिस्ट्रेटर की एडवाइजरी कौंसिल में नर्सिंग होम का मुद्दा उठाने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का धन्यवाद कियाI उन्होंने ने अरुण सूद जी से IMA सेक्टर 35 में चैरिटेबल डिस्पेंसरी खोलने की मांग उठाई I उन्होंने कहा चंडीगढ़ के रिटायर्ड डॉक्टर्स सेवा करना चाहते हैं जिससे गरीब व्यक्ति को लाभ मिलेगा

I
























