Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

अनीता कुंडू ने माइनस 50 डिग्री तापमान में अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी अंकोकागोआ को किया फतेह

0
333

  • सेवन समिट अभियान के तहत यह छठे महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी फतह की है अनीता ने
  • 23 दिसंबर को शुरू की थी अकोंकागोआ की चढ़ाई

Dainik Bhaskar

Jan 02, 2020, 05:53 AM IST

उकलाना मंडी (मोहन सरसाना). दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी अकोंकागोआ को फतेह करने निकली गांव फरीदपुर की बेटी और विश्व प्रसिद्ध पर्वतारोही अनीता कुण्डू से परिजनों का पिछले पांच दिन से संपर्क नहीं हो पा रहा था मगर बुधवार देर रात मिली सूचना से परिजन ही नहीं अपितु पूरे इलाके और पुलिस विभाग में भी खुशी की लहर दाैड़ गई।

 
अनीता कुंडू ने सेटेलाइट के माध्यम से सूचना देकर बताया कि वह बुधवार को भारतीय समयनुसार 12 बजकर पांच मिनट पर दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी अकोंकागोआ को फतेह कर चुकी हैं। इसके साथ ही अनीता ने बताया कि यहां का तापमान माइनस 50 डिग्री है। अनीता कुंडू ने अपने सेवन समिट अभियान के तहत यह छठे महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी को फतेह करने का गौरव हासिल किया है। 

गौरतलब रहे कि पर्वतारोही अनीता कुंडू ने 23 दिसंबर को दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी अकोंकागोआ की चढ़ाई शुरू की थी। इस दल में कुल 9 सदस्य थे जिनमें हरियाणा से केवल अकेली अनीता कुंडू शामिल थीं।

गौरतलब रहे कि अनीता कुंडूृ सेवन सेमिट अभियान पर हैं और वे इस अभियान के दौरान सातों महाद्वीपों की सात ऊंची चोटियों को फतेह करने का लक्ष्य बनाए हैं। इस अभियान के तहत अब तक वह इंडोनेशिया की कारस्टेंट पिरामिड चोटी, यूरोप की अलबुर्स, अफ्रिका की मिलिमंजारो, अंटाकर्टिका की विन्सन चोटी को फतेह कर चुकी हैं।

अनिता कुंडू ने हाल ही में 27 सितंबर को 26781 फीट ऊंचाई वाली माउंट मनासूल चोटी को फतेह किया था। इसी वर्ष जनवरी माह में अनिता कुंडू ने दुनिया की सबसे ठंडी चोटियों में सुमार विन्सन चोटी को फतेह किया था। इससे पूर्व अनीता कुंडू 2013 व 2017 में माउंट एवरेस्ट को नेपाल और चीन की ओर से फतेह कर भारत की पहली एवरेस्ट विजेता का खिताब भी अपने नाम कर चुकी हैं। 

यहां हैं अंकोकागोआ 
अकोंकागुआ दक्षिण अमेरिका की ऐन्डीज पर्वतमाला का सबसे ऊंचा पहाड़ है। सह एशिया से बाहर विश्व का सबसे ऊंचा पर्वत भी है। आकोंकागुआ चिली और अर्जेंटीना देशों की सरहद पर स्थित है। हालांकि इसका शिखर अर्जेंटीना की भूमि पर पड़ता है।