Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार शर्मा को प्रदेश की सामाजिक संस्थाओं ने इंडियन एक्सीलेंस अवॉर्ड -2026 से नवाजा।

0
3

 

कोराना एवं आपदा काल में प्रदेश में राहत उत्कृष्ट सेवाओ के लिए लाडली फाउंडेशन एवं हिमाचल रेनबो स्टार क्लब ने किया सम्मानित।

एंकर। प्रदेश की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने हिमाचल प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार शर्मा को उनके उत्कृष्ट प्रशासनिक कार्यों और विशेषकर कोरोना महामारी एवं आपदा काल के दौरान किए गए उल्लेखनीय योगदान के लिए “इंडियन एक्सीलेंस अवॉर्ड-2026” से सम्मानित किया है। यह सम्मान लाडली फाउंडेशन, हिमाचल रेनबो स्टार क्लब और गोविंद सागर एडवेंचर एंड वॉटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में प्रदान किया गया।
यह सम्मान समारोह उन संस्थाओं की सहभागिता से आयोजित किया गया, जिन्होंने प्रदेश में सामाजिक सेवा, राहत कार्यों और जनकल्याण गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाई है।

इस मौके पर अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार शर्मा ने सभी सामाजिक संस्थाओं का आभार जताया और कहा अधिकारियों का दायित्व होता है कार्य करना और प्रदेश के विकास एवं जनहित तक सरकार की योजनाओं पहुंचने के लिए वह हमेशा कटिबध है।

बाईट। ओमकार शर्मा अतिरिक्त मुख्य सचिव

इस मौके पर हिमाचल रेनबो स्टार क्लब ,लाडली फाउंडेशन के अध्यक्ष इशान अख्तर ने कहा कि ओमकार शर्मा के एक ईमादार ओर कर्मठ अधिकारी है और
कोरोना काल और विभिन्न आपदाओं के दौरान प्रशासनिक स्तर पर ओंकार शर्मा द्वारा किए गए त्वरित निर्णय, राहत कार्यों के समन्वय और जनहित में उठाए गए कदम सराहनीय रहे हैं।उसको देखते हुए उन्हें आज इंडियन एक्सीलेंस अवॉर्ड-2026” से सम्मानित किया है।

बाईट। इशान अख्तर अध्यक्ष लाडली फाउंडेशन

लाडली फाउंडेशन, हिमाचल रेनबो स्टार क्लब, गोविंद सागर एडवेंचर एंड वॉटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने लाडली फाउंडेशन के राज्य अध्यक्ष शालु अख़्तर एवं हिमाचल रेनबो स्टार क्लब के पदाधिकारी नर्बदा शर्मा, दीक्षा शर्मा , गोविंद सागर एडवेंचर एंड वॉटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के टेक्निकल राकेश कुमार, इशान अख्तर के संयुक्त तत्वावधान में कोराना एवं आपदा काल में प्रदेश में राहत हेतु उत्कृष्ट कार्य करने हेतु अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार शर्मा को इंडियन एक्सीलेंस अवॉर्ड 2026 से सम्मानित किया गया। लाडली फाउंडेशन के पदाधिकारीयों ने इंडियन एक्सीलेंस अवार्ड के साथ-साथ हिमाचली टोपी ,हिमाचली शॉल देकर अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार शर्मा को सम्मानित किया ।