डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 67वीं पुण्यतिथि सादगी और श्रद्धा पूर्वक मनाई
चंडीगढ़,सुनीता शास्त्री। 67वीं पुण्यतिथि पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धा सुमन अर्पित, कश्मीर से धारा 370हटाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया मुखर्जी का सपना साकार कियाअखिल भारतीय स्वतंत्र पत्रकार एवं लेखक संघ एवं नेशनल मीडिया नेटवर्क के संयुक्त तत्वावधान में उत्तर पश्चिम दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-36 स्थित संघ के मुख्यालय बरवाला में आज संघ के राष्ट्रीय महामंत्री, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) दिल्ली प्रदेश के उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता दयानंद वत्स की अध्यक्षता में आज भारत के महान शिक्षाविद्, विचारक एवं चिंतक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 67वीं पुण्यतिथि सादगी और श्रद्धा पूर्वक मनाई गयी। वत्स ने स्वर्गीय मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें कृतज्ञ राष्ट्र की और से अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। अपने संबोधन में दयानंद वत्स ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी अखंड भारत के प्रबल समर्थक थे। उन्होने कश्मीर की आजादी के लिए जो बलिदान दिया था उसी को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार ने कश्मीर से धारा370 को हटाकर श्यामा प्रसाद मुखर्जी को समर्पित किया और उनका सपना साकार किया। वे एक आदर्श शिक्षाविद्, विचारक और चिंतक थे। उन्होने ही भारतीय जनसंघ की स्थापना की थी। 1994 में तत्कालीन प्रधानमंत्रीअटल बिहारी वाजपेयी ने पंजाबी बाग दिल्ली में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज परिसर में डॉ. मुखर्जी की प्रतिमा का अनावरण किया था जिसमें मुझे भी वाजपेयी जी का सान्निध्य प्राप्त हुआ था।





















