Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

हरियाली तीज बड़े हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया

0
868
चंडीगढ़, 13 अगस्त- भारतीय संस्कृति के प्राचीन त्योहार हरियाली तीज को आज हरियाणा राजभवन में बड़े हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया गया। इस दौरान महिलाओं ने सावन मास के गीतों संग झूलों का आनन्द लिया।
इस अवसर पर हरियाणा केे राज्यपाल प्रोण् कप्तान सिंह सोलंकीए हरियाणा की प्रथम महिला श्रीमती रानी सोलंकी, हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री कर्ण देव कम्बोज, विधायक ज्ञानचन्द गुप्ता व श्रीमती लतिका शर्मा, हरियाणा के मुख्य सचिव डी.एस. ढेसी, अतिरिक्त मुख्य सचिव कला एवं संस्कृति विभाग श्रीमती धीरा खण्डेलवाल, राज्यपाल के सचिव डॉ० अमित कुमार अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
हरियाणा के राज्यपाल प्रो० कप्तान सिंह सोलंकी ने नागरिकों को तीज की शुभकामनाएं दीं और सबके सुखी व स्वस्थ जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि त्योहार हमारे जीवन में नए जोश और उत्साह का संचार करते हैं। सावन मास को मधुमास के नाम से भी जाना जाता है जिसमें लोगों को न केवल आगे बढने की प्रेरणा मिलती है बल्कि रिश्तों को भी मधु की तरह मधुर बनाने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि इस उत्सव में विभिन्न राज्यों के कलाकारों को आमंत्रित कर एक भारत-श्रेष्ठ भारत का संदेश दिया गया है। राज्यपाल ने कलाकारों की प्रस्तुति से खुश होकर उन्हें पांच लाख रूपये की राशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान करने की घोषणा की।
समारोह में हरियाणा, पंजाब, मध्यप्रदेश, उड़ीसा, असम और जम्मू व कश्मीर के कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के द्वारा दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। सावन के गीतों पर हरियाणवी लोक नृत्य लूर, उड़ीसी लोकनृत्य सम्बलपुरी, मध्यप्रदेश के बधई, पंजाब के गिद्दा, जम्मू व कश्मीर के रोफ और असम के लोकनृत्य बीहू की प्रस्तुतियों में कलाकारों ने खूब तालियां बटोरीं। 
यह शानदार समारोह बच्चों और महिलाओं के लिए विशेष आकर्षण का केन्द्र रहा। इसमें महिलाओं ने जमकर रंग-बिरंगी चूडिय़ां पहनीं और मेंहदी लगवाई तथा बच्चों ने गुब्बारे उड़ाने का आनन्द लिया। उन्होंने समारोह स्थल पर ही पेड़ों पर डलवाए गए झूलों पर खूब पींग बढाई। तीज के अवसर पर लोगों ने हरियाणा में बनाए जाने वाले विभिन्न मीठे व्यंजनों, जैसे कि- घेवर, मालपुए, खीर, पेड़े आदि का जमकर लुत्फ  उठाया।