Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

PUNJAB celebrated “JAL DIWALI – Women for Water, Water for Women” from 7th November, 2023 to 9th November, 2023

0
73

PUNJAB celebrated “JAL DIWALI – Women for Water, Water for Women” from 7th November, 2023 to 9th November, 2023

पंजाब ने 7 नवंबर, 2023 से 9 नवंबर, 2023 तक “जल दिवाली – वाटर फ़ार वुमन, वुमन फ़ार वाटर (पानी के लिए महिलाएँ, महिलाओं के लिए पानी)” मनाई

पंजाब में, जल दिवाली 7 नवंबर 2023 से 9 नवंबर 2023 तक मनाई गई। समापन दिवस यानी 09.11.2023 को, बठिंडा में रमन, राजपुरा में गंडा खेड़ी, रूपनगर में ज्ञानी जैल सिंह नगर और नगर निगम, एसएएस नगर की टीमों ने 5 डब्ल्यूटीपी के लिए एसएचजी की 150 से अधिक महिलाओं का दौरा आयोजित किया।

यह महत्वाकांक्षी पहल “महिलाओं के लिए पानी और पानी के लिए महिलाएँ अभियान” आज पेयजल उपचार संयंत्रों में आयोजित किया गया। विभिन्न स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने जल उपचार संयंत्र का दौरा किया और पीने के पानी को प्रभावी ढंग से शुद्ध करने और वितरित करने में शामिल प्रक्रिया को समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया।

जल संरक्षण के संकल्प के साथ महिलाओं को प्लांट की कार्यप्रणाली का जीवंत प्रदर्शन दिया गया।

महिलाओं को स्वच्छ पानी पीने के महत्व के बारे में जागरूकता संदेश और पीने के पानी को शुद्ध करने की गतिविधियों का भी प्रदर्शन किया गया। जल दिवाली एक राष्ट्रव्यापी अभियान है जो आज समाप्त हो रहा है। यह आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय द्वारा अपनी प्रमुख योजना – अमृत के तहत शुरू की गई एक पहल है।