Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

8 दिसंबर को किसानों के भारत बंद को कांग्रेस पार्टी का पूर्ण रुप से समर्थन रहेगा

0
273

8 दिसंबर को किसानों के भारत बंद को कांग्रेस पार्टी का पूर्ण रुप से समर्थन रहेगा। हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा जी के निर्देशानुसार 8 दिसंबर को हरियाणा में प्रदेश और जिला स्तर पर हरियाणा कांग्रेस द्वारा विरोध प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी हरियाणा कांग्रेस महासचिव डॉ. अजय चौधरी ने यहां जारी बयान में दी।

डॉ. अजय चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा लाए गए कृषि विरोधी काले कानूनों के खिलाफ देश के किसान पिछले कई महीनों से आंदोलन कर रहे हैं। जब भाजपा सरकार ने इनकी आवाज को अनसुना कर दिया तो किसानों द्वारा दिल्ली कूच का फैसला लिया गया। इसके बाद पूरे देश ने देखा कि किस तरह से शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे किसानों पर अत्याचार किया गया। इस कड़कड़ाती ठंड में किसान पिछले 11 दिन से खुले आसमान के नीचे आंदोलन कर रहे हैं। लेकिन भाजपा सरकार अपने अड़ियल रवैये को अपनाते हुए किसानों की मांगों को नहीं मान रही है।

डॉ. अजय चौधरी ने कहा कि आज देश का अन्नदाता मुसीबत में हैं। इसी को देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने फैसला लिया है कि किसानों द्वारा 8 दिसंबर को बुलाए गए भारत बंद को पार्टी का पूरा समर्थन रहेगा। कांग्रेस पार्टी द्वारा इस दिन भाजपा सरकार के काले कानूनों के खिलाफ किसानों की मांगों के समर्थन में देशव्यापी विरोध प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे। इसी कड़ी में हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा जी के निर्देशानुसार हरियाणा कांग्रेस द्वारा 8 दिसंबर को प्रदेश और जिला स्तर पर भाजपा सरकार के कृषि विरोधी काले कानूनों के खिलाफ किसानों के समर्थन में विरोध प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे।