Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

49 साल के हुए सैफ अली खान, बेटी सारा और पत्नी करीना ने साेशल मीडिया में शेयर की दो खास तस्वीरें

0
311

Dainik Bhaskar

Aug 17, 2019, 06:48 PM IST

बॉलीवुड डेस्क. बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान ने शुक्रवार को अपना  49वां जन्‍मदिन अपनी पत्‍नी और बच्‍चों के साथ मनाया। इस मौके पर सैफ की बेटी सारा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें बर्थडे विश किया। सारा की तस्वीर में सैफ के साथ तैमूर, इब्राहिम और सारा तीनों एक साथ नजर आ रहे हैं। सैफ की पत्नी करीना कपूर खान ने भी अपने इंस्टाग्राम पर 2 तस्वीरें शेयर करते हुए सैफ को उनके 49वें जन्मदिन की बधाई दी।

2012 में करीना कपूर से की थी दूसरी शादी

  1. जन्मदिन पर ‘लाल कप्तान’ के टीजर हुआ  रिलीज

    सैफ के जनमदिन पर उनकी आने वाली फिल्म लाल कप्तान का टीजर भी रिलीज किया गया। टीजर में अपने माथे पर राख लगाते हुए गंभीर आवाज में सैफ यह कहते नजर आ रहे हैं कि, हर राम का अपना रावण, हर राम का अपना दशहरा।’ 36 सेकेंड के इस फिल्म के टीजर में सैफ एक नागा साधू के लुक में दिख रहे हैं।

  2. 12 साल बड़ी अमृता सिंह से की थी पहली शादी

    सैफ अली खान ने करियर के शुरुआती दौर में ही अमृता सिंह से शादी कर ली थी। अमृता सैफ से 12 साल बड़ी थीं। इन दोनों ने 1992 में चोरी-छुपे शादी की थी। कुछ ही समय बाद दोनों के बीच दूरियां आने लगी थीं। इन दूरियों की वजह सैफ के अफेयर की खबरों को माना जाता है। 2004 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद सैफ अली खान ने 2012 में करीना कपूर से शादी की।

  3. पद्मश्री अवार्ड से हो चुके है सम्मानित

    सैफ के करियर की शुरूआत फिल्म परम्परा से हुई थी। उनकी अगली फिल्म आशिक आवारा के लिए उन्हें फिल्मफेयर की तरफ से सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेता का पुरस्कार भी मिला।

    • अगले ही साल रिलीज हुई फिल्म ये दिल्लगी में उनके जरिए निभाई गई भूमिका हिट रही। इसके बाद उन्होंने ओमकारा, लव आज कल और रेस जैसी कई हिट फिल्में दीं।
    • उन्हें कई सम्मानों से नवाजा जा चुका है जिसमें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और 6 बार फिल्मफेयर सम्मान शामिल हैं। उन्हें भारत सरकार की ओर से पद्मश्री अवार्ड भी मिल चुका है।

‘);$(‘#showallcoment_’+storyid).show();(function(){var dbc=document.createElement(‘script’);dbc.type=’text/javascript’;dbc.async=false;dbc.src=’https://i10.dainikbhaskar.com/DBComment/bhaskar/com-changes/feedback_bhaskar_v2.js?vm20′;var s=document.getElementsByTagName(‘script’)[0];s.parentNode.insertBefore(dbc,s);dbc.onload=function(){setTimeout(function(){callSticky(‘.col-8′,’.col-4′);},2000);}})();}else{$(‘#showallcoment_’+storyid).toggle();callSticky(‘.col-8′,’.col-4′);}}