Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

34 को हुईं सोनम कपूर, डेब्यू फिल्म से पहले रखी गई वजन कम कर करने की शर्त

0
230

Dainik Bhaskar

Jun 09, 2019, 09:19 AM IST

बॉलीवुड डेस्क. सोनम कपूर आहूजा रविवार को अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। सोनम कपूर को आखिरी बार फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा में देखा गया था। सोनम जल्द जोया फैक्टर में नजर आएंगी। ये फिल्म इस साल सितंबर में रिलीज होगी। सोनम ने पिछले साल दिल्ली के बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी की। इस वक्त वो काम के साथ अपनी मैरिड लाइफ एंजॉय कर रही हैं। 

 

सोनम ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म सांवरिया से की। ये फिल्म तो नहीं चली लेकिन सोनम का करियर जरूर चल पड़ा। उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर साबित कर दिया कि फ्लॉप फिल्म टैलेंट को मात नहीं दे सकती। सोनम को फिल्म नीरजा के लिए राष्ट्रीय पुरुस्कार से सम्मनित किया गया है। सोनम एक्सर अपने बयानों को लेकर भी चर्चा में रहती है। आइए जानते हैं सोनम के बारे में कुछ खास बातें….

सोनम ने 24 महीने में घटाया था 34 किलो वजन

    • सोनम कपूर का जन्म 9 जून, 1985 को मुंबई में हुआ था। सोनम ने डेब्यू से पहले डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया है। सोनम ने रानी मुखर्जी और अमिताभ बच्चन स्टारर ब्लैक में भंसाली के साथ काम किया।

     

    • डेब्यू से पहले उनका वजन काफी ज्यादा था। भंसाली ने उन्हें फिल्म सांवरिया ऑफर की। लेकिन फिल्म के लिए सोनम के आगे वजन कम करने की शर्त रखी गई। उस दौरान सोनम का वजन 80 किलो था। 
    • वजन कम करना कितना मुश्किल है, ये ज्यादातर लोगों को पता होगा। लेकिन सोनम ने ये चैलेंज लिया और महज 24 महीने में अपना कायाकल्प कर लिया। फिल्म ‘सांवरिया’ के लिए सोनम ने अपना वजन 35 किलो कम किया था।
       
  1. रणबीर कपूर से था अफेर

    पहली फिल्म के हीरो रणबीर कपूर थे। इस फिल्म के दौरान सोनम का अफेयर रणबीर से हुआ। लेकिन दोनों का प्यार परवान चढ़ता इससे पहले रणबीर ने ये रिश्ता खत्म कर दिया। इस ब्रेकअप की वजह दीपिका पादुकोण को माना जाता है। लेकिन इसमें कितनी सच्चाई ये कभी साफ नहीं हो पाया। 

  2. सोनम हैं स्टाइल आइकॉन

    सोनम को स्टाइल आइकॉन भी माना जाता है। उन्होंने हमेशा ही फैशन में एक्सपेरीमेंट किए हैं। अवॉर्ड फंक्शन्स, एयरपोर्ट या वेकेशन हर जगह उन्हें बेहद स्टाइलिश अवतार में ही देखा जाता है। कान्स फिल्म फेस्टीवल में भी वो लंबे वक्त से अपनी मौजूदही दर्ज करवा रही हैं। इस बार उनके सबी लुक को खूब पसंद किया गया था।  

  3. सोनम अपने बयानों लेकर भी चर्चा में रहती है

    • हाल ही के कुछ बयानों पर नजर डाली जो तो उन्होंने अलीगढ़ में ढाई साल की बच्ची ट्विंकल मर्डर केस पर एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा- ट्विंकल के साथ जो हुआ है, भयावह और डरावना है। मैं उसके परिवार के लिए प्रार्थना करती हूं। मैं लोगों से इसे एक स्वार्थी एजेंडा नहीं बनाने का भी आग्रह करती हूं। यह एक छोटी बच्ची की मौत है, न कि अपनी नफरत फैलाने का जरिया। 

     

    • इस बयान के बाद उन्हें जबरदस्त ट्रोल किया गया। निर्देशक अशोक पंडित ने सोनम के ट्वीट पर सवाल उठाते हुए लिखा- सोनम आपने आसिफा केस में भारत के नैतिक मूल्यों पर सवाल उठाया था। और अब ट्विंकल के केस पर आप कह रही हैं इसे निजी हित का एजेंडा न बनाएं। इतनी असमानता क्यों। 

     

    • सोनम ने अपने इंस्टाग्राम पाकिस्तान के कट्टरवादी मुसलमान और भारत में कुछ कट्टर हिन्दुओं को लेकर लिखा। जिसके बाद उन्हें राष्ट्र और हिंदू विरोधी कहा गया था। 
  4. सोनम के खाते में है सुपरफ्लॉप फिल्में

    सोनम पहली फिल्म सुपरफ्लॉप रही थी। लेकिन सोनम निराश होने के बजाय मेहनत करती रहीं। इसके बाद सोनम दिल्ली 6, आई हेट लव स्टोरिज, आयशा, मौसम, प्लेयर्स, रांझणा, भाग मिल्खा भाग, खूबसूरत, डॉली की डोली, प्रेम रतन धन पायो, नीरजा, पैडमैन, वीरे दी वेडिंग में नजर आईं। उनकी अपकमिंग फिल्म संजू और एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा है। ये दोनों की फिल्में इसी साल रिलीज होगी।

‘);$(‘#showallcoment_’+storyid).show();(function(){var dbc=document.createElement(‘script’);dbc.type=’text/javascript’;dbc.async=false;dbc.src=’https://i10.dainikbhaskar.com/DBComment/bhaskar/com-changes/feedback_bhaskar.js?vm15′;var s=document.getElementsByTagName(‘script’)[0];s.parentNode.insertBefore(dbc,s);dbc.onload=function(){setTimeout(function(){callSticky(‘.col-8′,’.col-4′);},2000);}})();}else{$(‘#showallcoment_’+storyid).toggle();}}