Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020
0
760
ऑल इंडिया अंतर चिन्मय विद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता 3 से 
मो० इम्तियाज़ आलम रिपोर्टर:बोकारो:- सेंट्रल चिन्मय मिशन ट्रस्ट एजुकेशन सेल की ओर से चिन्मय विद्यालय में 3 से 5 नवंबर तक ऑल इंडिया अंतर चिन्मय विद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसमें देश के 16चिन्मयविद्यालय की 32 टीम भाग लेंगी। अंडर 14 वअंड1आयु वर्ग के खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग

लेकर  अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे।इस संबंध में प्राचार्य डॉ. अशोक ¨सह ने बताया कि खेल मिलन भारत के परंपरागत खेल कबड्डी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। प्रतियोगिता में चिन्मय विद्यालय बोकारो, विद्या भारती टेलको, चिन्मय विद्यालय साउथ पार्क, बिस्टुपुर, आरएस पुरम कोयम्बटूर तमिलनाडु, एनटीपीसी उच्चाहार यूपी, थेरुवली रायगढ़ा ओड़िशा, नागापटट्पटीनम तमिलनाडु, एनवी सेगांव महाराष्ट्र, वाद्यावल्ली कोयम्बटूर, तिरुपती, बेगमपेट हैदराबाद, श्रीसिटी टाडा आंध्र प्रदेश, राउरकेला, थंडोमुथुर, वीजीएन चेन्नई, जीएमआर हैदराबाद की टीम भाग ले रही हैं। इस खेल मिलन की तैयारी चल रही है।