Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

11 साल की इकलाैती बेटी का अपहरण, अाराेपी बोला-पुलिस काे शिकायत क्याें दी, नहीं देंगे लड़की

0
248

माॅडल टाउन थाना क्षेत्र की एक काॅलाेनी में घर के बाहर अाइसक्रीम लेने गई 11 साल की इकलाैती बेटी का अपहरण हाे गया। अपहरण दाे माह पहले पड़ाेसी रहे एक युवक ने किया। उसने दूसरे दिन परिजनाें काे फाेन कर लड़की के अपहरण की बात बताई अाैर लड़की से उनकी बात करा परिजनाें काे यूपी बुलाया। बाद में अाराेपी काे पता चल गया कि पिता ने पुलिस काे शिकायत दे दी ताे अाराेपी ने फाेन कर कहा कि पुलिस काे शिकायत क्याें दी है, अब लड़की नहीं देंगे। परिजनाें का राे राेकर बुरा हाल है।

2 दिन से कल अाने की बात कह माॅडल टाउन थाना पुलिस पीड़िताें काे चक्कर कटवा रही है। अाराेपियाें के फाेन चालू हैं। दाे भाइयाें में अपहृत लड़की इकलाैती बहन हैं। पिता ट्रक ड्राइवर हैं। दाेनाें भाई फैक्ट्री में काम करते हैं।

दाे माह पहले बदला था कमरा

बड़े भाई ने बताया कि अाराेपी पड़ाेस में ही रहता था, तब भी वह परेशान करता था। तंग अाकर करीब दाे माह पहले कमरा बदला था। अब अाराेपी बहन काे उठाकर ले गया। फाेन पर अाराेपी व उसका भाई बात कर रहे हैं। जब से उन्हें पता चला कि पुलिस काे शिकायत दे दी ताे अब बार-बार जगह बदल रहे हैं। पुलिस भी काेई सुनवाई नहीं कर रही है।

अाइसक्रीम में नशीला पदार्थ मिलाकर किया अपहरण

बड़े भाई ने बताया कि 11 वर्षीय बहन काे अाइसक्रीम का शाैक है। एक अक्टूबर काे काॅलाेनी में जागरण था, इसलिए देर सुबह से परिजन साे रहे थे। बहन कपड़े धाे रही थी। सुबह करीब 11 बजे अाइसक्रीम बेचने वाला अाया ताे बहन अाइसक्रीम लेने के लिए बाहर अाई थी। तभी अाराेपी उसे बाहर मिला। अाइसक्रीम में नशीला पदार्थ मिलाकर वह बहन का अपहरण कर ले गया। दूसरे दिन करीब 1 बजे अाराेपी ने फाेन लगाकर बताया कि लड़की उनके पास यूपी में है।