Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

हॉकी के जादूगर 96 वर्षीय बलबीर सिंह सीनियर का निधन, पिछले कई दिनों से बिमार चल रहे थे

0
231
  • फोर्टिस अस्पताल में चल रहे इलाज के दौरान तीन बार हार्ट अटैक आया था

दैनिक भास्कर

May 25, 2020, 09:43 AM IST

चंडीगढ़. विश्व हॉकी के सुल्तान कहे जाने वाले और मैदान में उतर कर विपक्षी टीम में भय पैदा करने वाले बलबीर सिंह सीनियर आज दुनियां को अलविदा कह गए। आज सुबह अस्पताल से खबर आई है कि उनका देहांत हो गया है। इस समय वे अपने परिवार के साथ चंडीगढ़ में रह रहे थे। उनके परिवार के सदस्य मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में पहुंच गए है। सीनियर के तीन बेटे और एक बेटी है।

डाॅक्टर बेटी से बात की

पिछले दिनों ही सीनियर के परिवार की ओर से बताया गया था कि अमेरिका में डॉक्टर बेटी इन दिनों कोरोना पॉजिटिव मरीजों का इलाज कर रही है,उनके फोन पर काफी देर तक बातें की थी और उन्हें अच्छा काम करने के लिए कहा था।

महान खिलाड़ी

सेंटर फॉरवर्ड पोजिशन से खेलते हुए सीनियर मैदान पर हर समय चौकन्ने रहते थे और मौका लगते ही विपक्षी टीम के गोलपोस्ट में गेंद डाल देते थे।अपनी जांबाजी, तेज तर्रार हॉकी खेलने और विपक्षी टीम पर ताबड़तोड़ हमले कर जीत हासिल कर भारतीय हॉकी टीम को तीन बार ऑलंपिक गोल्ड मैडल जीतने वाली टीम के सदस्य रहे थे। लंदन 1948, हेल्सिंकी 1952,मेलबोर्न 1956 में हुए ऑलंपिक में वे अपने खेल से सभी को चकित कर दिया था।