Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

हर्षवर्धन कपूर ने सोनम और रिया का नाम पीठ पर लिखवाया, यूजर्स बोले- भाई हो तो ऐसा

0
766

Dainik Bhaskar

Sep 02, 2019, 05:13 PM IST

बॉलीवुड डेस्क. बॉलीवुड एक्टर हर्षवर्धन कपूर ने सोमवार को अपना एक फोटो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया, जिसके जरिए उन्होंने अपनी पीठ पर बने दो नए टैटू दिखाए। खास बात ये है कि टैटू के रूप में उन्होंने अपनी पीठ के ऊपरी हिस्से पर अपनी दोनों बहनों सोनम और रिया के नाम लिखवाए हैं। इस फोटो के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘V taper #mondaymotivation’. इस फोटो को उन्होंने अपनी दोनों बहनों को टैग करते हुए शेयर किया। 

खुश हो गए यूजर्सः हर्षवर्धन का ये स्टाइल सोशल मीडिया यूजर्स को भी खूब पसंद आया और उनके फोटो शेयर करने के दो घंटे के अंदर ही उस पर 20 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए। ज्यादातर यूजर्स ने इस काम के लिए उनकी जमकर तारीफ की और लिखा कि ‘भाई हो तो ऐसा’। एक यूजर ने फोटो के कमेंट बॉक्स में लिखा कि मुझे भी आपके जैसा भाई चाहिए, वहीं एक लड़की ने कमेंट में अपने भाइयों का नाम लिखकर उनसे भी ऐसा ही टैटू बनवाने की डिमांड रख दी। कई लड़कियों ने उनसे अपना भाई बनने की रिक्वेस्ट भी की।
इकलौते भाई हैं हर्षवर्धनः बता दें कि अनिल कपूर और उनकी पत्नी सुनीता की तीन संतान हैं। जिनमें सबसे बड़ी सोनम हैं, उनके बाद रिया है, वहीं हर्षवर्धन सबसे छोटे हैं। रिया फैशन डिजाइनर और बॉलीवुड प्रोड्यूसर हैं, जबकि हर्षवर्धन बॉलीवुड एक्टर हैं। अबतक हर्षवर्धन की दो फिल्में ही रिलीज हुई हैं। पहली ‘मिर्जिया’ (2016) जिनसे उन्होंने डेब्यू किया था वहीं दूसरी ‘भावेश जोशी सुपरहीरो’ (2018)। दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही है। फिलहाल उनके पास भारतीय निशानेबाज अभिनव बिंद्रा की बायोपिक है। 

करण जौहर के शो पर तीनों साथ आए थे नजर

ये तीनों भाई-बहन अक्सर एक-दूसरे के बारे में सोशल मीडिया पर भी पोस्ट करते रहते हैं। कुछ वक्त पहले तीनों करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण’ के एक एपिसोड में भी साथ नजर आए थे। इस एपीसोड के दौरान अपने तीनों बच्चों के लिए अनिल कपूर ने एक खास वीडियो मैसेज भेजा था। जिसमें उन्होंने हर्षवर्धन को तीनों के बीच सबसे ज्यादा भावुक, परिपक्व और बुद्धिमान बताया था। वहीं फिल्मों और पति पसंद करने के मामले में सोनम को सिक्स सेंस (छठी इंद्रिय) वाला बताया था।

COMMENTS हर्षवर्धन कपूर। हर्षवर्धन कपूर। हर्षवर्धन कपूर।