Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

हरियाणा सरकार द्वारा खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम के लिए प्रत्येक जिले में हर महीने 30 खाद्य नमूने लेने का लक्ष्य

0
413
चंडीगढ़, 11 सितंबर- हरियाणा सरकार द्वारा खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम के लिए प्रत्येक जिले में हर महीने 30 खाद्य नमूने लेने का लक्ष्य रखा है ताकि लोगों को गैर मिलावटी व शुद्घ खाद्य पदार्थ उपलब्ध हो सकें।
आज यह जानकारी हरियाणा विधान सभा के मानसून सत्र के दौरान पूछे गए एक प्रश्न के लिखित जवाब में दी गई
इस जानकारी के अनुसार वर्ष 2015 से 2018 तक कुल 178 खाद्य नमूने जांच में विफल पाए गए जिनमें से 152 के विरूद्घ मामले दर्ज किए गए। इन मामलों में 12 व्यक्ति दोषमुक्त सिद्घ हुए जबकि 20 लोगों को अपराधी घोषित किया गया। इसके तहत वर्ष 2015 में 16 नमूने विफल रहे, 16 मामले दर्ज हुए और एक व्यक्ति  दोषमुक्त सिद्घ हुआ। इसीप्रकार, वर्ष 2016 में 51 नमूने विफल रहे, 51 मामले दर्ज हुए, दो व्यक्ति दोषमुक्त और 4 दोषी पाए गये हैं। वर्ष 2017 में 89 नमूने विफल रहे, 68 मामले दर्ज हुए, छ व्यक्ति दोषमुक्त और 8 दोषी हुए। वर्ष 2018 में 22 नमूने विफल रहे, 17 मामले दर्ज हुए, तीन व्यक्ति दोषमुक्त और 8 दोषी पाए गये हैं।
गुहला विधानसभा क्षेत्र के गांव ओगंध में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोलने का प्रस्ताव विचाराधीन है। इस सम्बन्ध में आवश्यक प्रक्रिया एवं कार्रवाई चल रही है, जिन्हें शीघ्र पूरा किया जाएगा। इसके अलावा, नरवाना के सामान्य अस्पताल में एक उच्च शक्ति वोल्टेज जनरेटर लगाने का विचार है, जिसकी खरीद प्रक्रिया शीघ्र पूरी की जाएगी।