Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

सड़क के साथ खुली नालियां होंगी अंडरग्राउंड : एमसी

0
119

जीरकपुर | जीरकपुर नगर परिषद यहां पभात में खुली पड़ी नालियों को अंडरग्राउंड करने का काम करेगी। यह सबसे पहले शहर के साथ जुड़ा गांव है। खुली नालियों के कारण यहां एक्सीडेंट हो रहे हैं। यहां हादसे न हों इसके लिए सड़कों के साथ बनी नालियों को अंडरग्राउड किया जाएगा। यह गांव की सड़क है। इससे ही लोग मोहाली को जाने वाली रोड तक जाते हैं। इस सड़क पर कुछ जगहों पर तो सिर्फ वहीं वाहन चल सकते हैं जिनके टायर बड़े हों, क्योंकि नालियों में पतले टायर फंसने का डर होता है क्योंकि अभी इस सड़क से एक साथ दो चार पहिया वाहन चालक नहीं निकल सकते हैं। इस रोड से कोई बस गुजरती है तो दोपहिया वाहन चालक तक के लिए दिक्कत पैदा हो जाती है।

नालियां पक्की की जाएंगी: साेही, एमसी

पभात में सड़कों की वाइडनिंग के साथ नालियां पक्की करने की लोगांे की मांग है। इसलिए यह काम किया जाएगा। -कुलविंदर सोही, एमसी

सड़क के साथ बनी नालियां अंडरग्राउंड करने की लंबे समय से मांग

लोगों का कहना है कि एमसी को यह काम जल्दी करना चाहिए। यहां पर नालियों को अंडरग्राउंड बनाया जाए। जिससे लोगों की परेशानी का हल हो जाए। इससे आम जनता को कम से कम इस सड़क पर चार फुट की जगह और मिल जाएगी। इससे गंदगी भी साफ हो जाएगी। गांव के निवासी सतनाम सिंह ने बताया कि वो रोज यहां पर गाड़ी चालकों को परेशान होते देखा है। वो कई बार टकरा जाते हैं। उनको क्रॉस होने में बहुत ज्यादा परेशानी होती है। अब क्या करें हम लोग। नालियों को अंडरग्राउंड करने से ही कुछ हद तक हमें राहत मिलेगी।
सड़कें तंग हैं, टूटी हुई हैं। एक जगह गड्ढे से बचने से दूसरी ओर से जाने का विकल्प भी लोगों के पास नहीं है। यहां शहर का एक बड़ा हिस्सा रहता है। इसके लिए सड़कें अच्छी होनी चाहिए। एक भी सड़क अच्छी नहीं है। सब ओर कंक्रीट और मिट्टी है। लोगों को रोजाना इससे परेशानी होती है। एमसी को जल्दी से जल्दी लोगों की तकलीफों को देखते हुए नालियों को पक्का करवा देना चाहिए।