Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

स्मोकिंग करती प्रियंका को यूजर्स की लताड़, बोले- दीवाली पर अस्थमा हो जाता है, ऐसे कैसे चलेगा दीदी

0
215

Dainik Bhaskar

Jul 21, 2019, 04:41 PM IST

बॉलीवुड डेस्क. सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा का स्मोकिंग करता हुआ एक फोटो वायरल है, जिसमें वे, उनकी मां मधु और पति निक जोनस स्मोकिंग करते नजर आ रहे हैं। प्रियंका के हाथ में सिगरेट है। इस फाेटो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स प्रियंका को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। प्रियंका की यह तस्वीर मियामी की है, जहां वे फैमिली के साथ बर्थडे सेलिब्रेट करने गई हैं। 

 

PC

 

मीम्स की भरमार : प्रियंका के इस फोटो के साथ तरह-तरह के मीम्स बनाए जा रहे हैं। जिसके जरिए उन्हें इस बात के लिए ट्रोल किया जा रहा है कि उन्हें सिर्फ दीवाली पर ही अस्थमा की परेशानी बढ़ जाती है। बाकी समय उन्हें सिगरेट या सिगार पीने से कोई दिक्कत नहीं।

दरअसल पिछली दीवाली पर प्रियंका का एक वीडियो आया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि वे अस्थमा की मरीज हैं। दीवाली पर पटाखे न फोड़ें ताकि उनके जैसे मरीज प्रदूषण से बचे रहें। 

pc

 

पुराना वीडियो भी वायरल : प्रियंका को लेकर बनाए जा रहे तरह-तरह के मीम्स के अलावा उनका सिपला के विज्ञापन वाला वह वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने अपने अस्थमा पेशेंट होने की बात कही थी। यह वीडियो पिछले साल दीवाली के समय प्रियंका ने अपलोड किया था।