Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

स्कूल में साथ पढ़े, पैसों पर बात बिगड़ी तो छात्र ने लड़की को किडनैप कर उसकी मां को मैसेज भेजकर मांगे दो करोड़

0
193

जगाधरी के नामी मेटल व्यापारी की किडनैप हुई बेटी को सीआईए वन की टीम ने ट्रेस कर लिया है। इस मामले को ट्रेस करने के बाद जो कहानी सामने आ रही है, वह कहीं न कहीं शक पैदा करने वाली है। लड़की को किडनैप कर फिरौती किसी बदमाश ने नहीं मांगी थी, उसके स्कूल के साथी रहे छात्र ने। आरोपी और लड़की साथ एक ही स्कूल में पढ़ चुके हैं। जिस स्कूल में लड़की अब पढ़ रही है वहांं से आरोपी मनन 10वीं कर चुका है। दोनों के बीच दोस्त जैसे संबंध थे लेकिन बाद में लड़का चंडीगढ़ स्टडी करने चला गया था। यह बात पुलिस की जांच में भी सामने आई है कि दोनों एक-दूसरे से काफी समय से जानते हैं।

पुलिस सूत्रों की मानें तो यहीं से पुलिस को वारदात ट्रेस करने का लिंक मिला। लड़की और मनन की शाम 8 बजे के करीब मोबाइल पर बात हुई थी। इस पर सबसे पहले पुलिस मनन के घर करनाल मेंं पहुंची और उससे पूछताछ की। इसके बाद उसने पूरा घटनाक्रम पुलिस को बताया और करनाल के सेक्टर 13 में किराए पर लिए कमरे पर रखी लड़की को बरामद कराया। वहीं पुलिस ने आरोपी युवक मनन को भी गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में अभी रमन और बॉबी का नाम भी आ रहा है।

अब पूरी कार्रवाई लड़की के बयान पर टिकी

लड़की नाबालिग है। अभी लड़की के पुलिस और मजिस्ट्रेट बयान होंगे। इन बयानों के आधार पर ही अब आगे कार्रवाई बढ़ेगी। हालांकि लड़की का मेडिकल भी देर रात कराया गया। मेडिकल रिपोर्ट से ही पता चलेगा कि उसका शारीरिक शोषण तो नहीं हुआ। वहीं मजिस्ट्रेट बयान में लड़की बताएगी कि उसके साथ क्या-क्या हुआ। देर रात पुलिस मेडिकल और मजिस्ट्रेट बयान कराने मे जुटी थी।

पिता बोला-बेटी बर्गर लेने गई थी, नहीं लौटी

लड़की के पिता ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसकी साढ़े 17 साल की बेटी रात करीब आठ बजे स्विफ्ट कार लेकर यमुनानगर में बर्गर लेने के लिए गई थी। साढ़े आठ बजे बेटी के साथ बात हुई, लेकिन इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। उन्होंने जब उसकी तलाश शुरू की तो वह नहीं मिली, लेकिन उसकी कार सेक्टर-18 में सिटी पार्क के पास मिली। बेटी गाड़ी छोड़कर कहीं पर चली गई है। शिकायत पर जगाधरी पुलिस ने धारा-365 में केस दर्ज किया था।

कार सेक्टर-18 में मिली…

आरोपी मनन।

लाखों के लेन-देन की बात आ रही सामने| प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि लड़का दसवीं तक यमुनानगर में पढ़ा है। बाद में चंडीगढ़ में 12वीं करने गया था। वहीं लड़की शहर के स्कूल में 12वीं में पढ़ रही है। स्कूल अलग होने पर भी दोनों एक-दूसरे से बात करते थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार दोनों के बीच लाखों के लेनदेन की बात भी सामने आ रही है। फिरौती के लिए जो मैसेज भेजा गया है, उसमें भी लड़के ने कहा कि इसे समझाया था कि उसका नुकसान मत कर, लेकिन उसने किया। इस मतलब हो सकता है कि आरोपी का पैसे का नुकसान हुआ है जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। जहां उसने लड़की को रखा था, वह कमरा उसके पिता के ग्रील मास्टर रेस्टोरेंट के कर्मचारियों का बताया जा रहा है। आरोपी का घर करनाल में सेक्टर 32 में है।

मैसेज पर धमकी आई| लड़की के परिवार वालों के पास मैसेेेेज आया कि बहुत समझाया था इसे, पर ये नहीं मानी। अब देखो तुम सब इसे बोला था, मेरा नुकसान मत कर। इसने किया। अगर तुम सब इसे जिंदा देखना चाहते हो तो दो करोड़ तैयार रखना कल रात तक। और हां, पुलिस के पास जाने की कोशिश मत करना, अगर इसे जिंदा देखना चाहते हो।

किसी ने कडनैपिंग होते नहीं देखा| लड़की यमुनानगर में मेन रोड से आई है। जहां रात 10-11 बजे तक काफी ट्रैफिक होता है। वहीं उसका मोबाइल रात करीब साढ़े 8 बजे बंद हुआ है। इस तरह से उसका अपहरण भी इसी समय हुआ होगा, लेकिन इस रोड पर कहीं पर भी अपहरण होने की बात सामने नहीं आई है। हालांकि जहां लड़की की कार मिली, वह सुनसान एरिया है।

यमुनानगर | किडनैप हुई युवती को लेकर आती पुलिस।