Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

समाज के विकास में भागीदारी निभाएं युवा: एसपी

0
253

Fatehabad News – ग्राम पंचायत नागपुर व पुलिस प्रशासन द्वारा गांव में नशे के खिलाफ जागरूकता शिविर व सेमिनार का आयोजन किया गया।…

Bhaskar News Network

Aug 06, 2019, 09:40 AM IST

ग्राम पंचायत नागपुर व पुलिस प्रशासन द्वारा गांव में नशे के खिलाफ जागरूकता शिविर व सेमिनार का आयोजन किया गया। अध्यक्षता गांव की सरपंच सुनीता सिहाग ने की। मुख्य अतिथि के तौर पर एसपी विजय प्रताप सिंह पंहुचे।

कार्यक्रम में नाटक, गीत, कोरियोग्राफ के माध्यम से लोगों को नशे केे खिलाफ जागरूक किया व नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। एसपी विजय प्रताप सिंह ने कहा कि नशा मुक्त समाज बनाने में युवा शक्ति अपनी सक्रिय भूमिका निभाए ताकी अभियान को सफ ल बनाया जा सके। युवा नशे जैसी बीमारी से दूर रहे ओर दूसरों को इससे दूर रहने के लिए प्रेरित करें। नशा मुक्ति प्रयास संस्था के जिला संयोजक धर्मेद्र गोस्वामी ने नशे व कन्या भ्रूण हत्या पर अपने विचार रखे। डाॅ. मुरारी लाल ने भी एक नाटक के माध्यम से लोगों को नशा न करने का संदेश दिया। इस अवसर पर डीएसपी धर्मबीर पुनिया, थाना सदर प्रभारी कपिल नागपुर चौकी प्रभारी प्रवीन कुमार, सरपंच प्रतिनिधि राधेश्याम सिहाग,मढ के सरपंच महेश मेहता, योगेश चौधरी, सतनाम सरां, तरसेम सिंह, छिंद्रपाल अरोड़ा, प्राचार्य विजय कुमार भी मौजूद थे।

गांव नागपुर में नशा के खिलाफ युवाओं का जागरूक करते एसपी विजस प्रताप सिंह।

‘);$(‘#showallcoment_’+storyid).show();(function(){var dbc=document.createElement(‘script’);dbc.type=’text/javascript’;dbc.async=false;dbc.src=’https://i10.dainikbhaskar.com/DBComment/bhaskar/com-changes/feedback_bhaskar.js?vm15′;var s=document.getElementsByTagName(‘script’)[0];s.parentNode.insertBefore(dbc,s);dbc.onload=function(){setTimeout(function(){callSticky(‘.col-8′,’.col-4′);},2000);}})();}else{$(‘#showallcoment_’+storyid).toggle();callSticky(‘.col-8′,’.col-4′);}}