Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

संयुक्त आयुक्तों ने विभिन्न क्षेत्रों में कचरा उठान सुनिश्चित करवाया

0
60

संयुक्त आयुक्तों ने विभिन्न क्षेत्रों में कचरा उठान सुनिश्चित करवाया
– भूतेश्वर मंदिर चौक, ओल्ड रेलवे रोड़, अतुल कटारिया रोड़, वजीराबाद मंडी, सिलोखरा, चक्करपुर व बादशाहपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में उठवाया गया कचरा
– नागरिकों ने कहा: निगम रोल के सफाई कर्मचारियों की बजाए उनके क्षेत्रों में अधिकारी करवा रहे बेहतर कार्य
– भविष्य में उनके क्षेत्रों में निगम रोल कर्मचारियों की नहीं है जरूरत

गुरूग्राम, 14 नवम्बर। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर की सफाई व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए नगर निगम के संयुक्त आयुक्त अपने-अपने क्षेत्रों में मौके पर उपस्थित रहकर कचरा उठान सुनिश्चित करवा रहे हैं।

इसी कड़ी में त्यौहार के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में जमा हुए कचरे का उठान सुनिश्चित करवाने के लिए मंगलवार को सुबह के समय सभी संयुक्त आयुक्त अपनी टीम व मशीनरी लेकर विभिन्न स्थानों पर पहुंचे। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों से कचरा उठान सुनिश्चित करवाया। हालांकि कुछ हड़ताली कर्मचारियों ने कार्य में बाधा उत्पन्न करने की कोशिश की, लेकिन संयुक्त आयुक्तों की मौजूदगी में कचरा उठान सही तरीके से सुनिश्चित किया गया। संयुक्त आयुक्त अखिलेश यादव ने जोन-1 क्षेत्र के भूतेश्वर मंदिर चौक, संयुक्त आयुक्त संजीव सिंगला ने ओल्ड रेलवे रोड़ व अतुल कटारिया रोड़, संयुक्त आयुक्त विजय यादव ने वजीराबाद मंडी, सिलोखरा व चक्करपुर तथा संयुक्त आयुक्त सुमित कुमार ने बादशाहपुर में मुख्य सडक़ पर जमा हुए कचरे का समुचित उठान सुनिश्चित करवाया।

नागरिकों की मांग : भविष्य में भी उनके क्षेत्रों में ना लगाए जाएं निगम रोल के कर्मचारी

नगर निगम अधिकारियों की टीम द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में करवाए जा रहे कचरा उठान व सफाई व्यवस्था को देखते हुए उन क्षेत्रों के नागरिक काफी संतुष्ट नजर आए। नागरिकों ने कहा कि नगर निगम गुरूग्राम में नियमित व निगम रोल पर लगे हुए कर्मचारी कभी भी अपना कार्य सही प्रकार से नहीं करते हैं। जब मन आए हड़ताल पर बैठ जाते हैं।

‘बादशाहपुर में नगर निगम अधिकारी सफाई व्यवस्था व कचरा उठान का कार्य संतुष्टिपूर्ण ढंग से करवा रहे हैं। भविष्य में उनके क्षेत्र में नियमित व निगम रोल के सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति ना की जाए, क्योंकि नियमित व निगम रोल के सफाई कर्मचारी कभी भी अपना कार्य सही ढंग से नहीं करते हैं।’ देवेन्द्र यादव, दीपक यादव, मनोज जिंदल व अंकित राघव बादशाहपुर
0 0 0