Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

श्री हेमकुंड साहिब की यात्रा में अब तक 42 हजार से अधिक लोगों ने माथा टेका

0
153

  • बर्फ से लदे पहाड़ों के बीच एक डिग्री तापमान में आस्था की डुबकी लगा रही संगत
  • अक्टूबर माह की 10 तारीख तक खुला रहेगा गुरुद्वारा साहिब

चंडीगढ़ (लखवंत सिंह ). दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी की ओर से अपने पूर्व जन्म में किए गए तप वाले स्थान श्री हेमकुंड साहिब के दर्शनों के लिए रोजाना हजारों की संख्या में संगत पहुंच रही है। यहां हिमालय की पहाड़ियां पूरी तरह से बर्फ से लबरेज हंै और श्री हेमकुंड सरोवर पूरी तरह से बर्फ से ढका हुआ है। समुद्र तल से 15 हजार 200 फीट की उंचाई पर पैदल जाती संगत दोनों ओर खड़ी बर्फ की करीब 10 फीट उंची दीवारों से होकर गुजर रही है।

इस बार सबसे ज्यादा बर्फ होने के बावजूद भारी संख्या में संगत यहां पहुंच रही है। अधिक बर्फ होने के कारण इस बार श्री हेमकुंड मैनेजमेंट ट्रस्ट की ओर से 25 मई के स्थान पर एक जून को गुरुद्वारा साहिब के द्वार को खोला गया था। अभी तक 42 हजार से अधिक संगत गुरुघर के दर्शन कर चुकी है। श्री हेमकुंड साहिब का पवित्र सरोवर पूरी तरह से बर्फ से ढका हुआ है। यहां जाने वाली संगत इस पवित्र सरोवर में स्नान जरूर करती है। एक जून को यहां का तापमान एक डिग्री के करीब था।

इसके बावजूद सैकड़ों की संख्या में पहुंची संगत ने बर्फ से भरे सरोवर में स्नान करके खुद की मन्नतें पूरी कीं। तापमान भले ही कम क्यों न हो, फिर भी आस्था की डुबकी लगाते लोगों के चेहरों पर खुशी हमेशा झलकती रहती है। सरोवर के थोड़े से भाग में बर्फ को हटाकर यहां स्नान करने के लिए जगह बनाई है, जहां लोग डुबकी लगाते हैं।

फिसलन के बावजूद नहीं रुक रहे संगत के जत्थे :

श्री हेमकुंड साहिब जाने वाली संगत को इस बार बर्फ के अधिक पड़ने के कारण थोड़ी मुश्किल आ रही है। तीन किलोमीटर रास्ते पर ग्लेशियर से होकर लाेग गुजर रहे हैं। इसी मार्ग पर कई स्थानों पर बर्फ होने के कारण फिसलन बनी रहती है। इस स्थान पर आर्मी के जवान लोगों को सहारा देकर आगे बढ़ा रहे हैं और बर्फ को भी हटाते रहते हैं। इस बर्फ पर चलने से कई बार संगत फिसल भी जाती है, लेकिन यह बर्फ संगत के मनोबल को गिरा नहीं पा रही है। 
 

ट्रस्ट की ओर से बच्चों और महिलाओं को अभी यात्रा पर आने से मना किया :

श्री हेमकुंड मैनेजमेंट ट्रस्ट के ऋषिकेश स्थित मैनेजर दर्शन सिंह ने कहा कि इस बार काफी बर्फ है, इसलिए छोटे बच्चों और महिलाओं को बर्फ पिघलने के बाद ही यात्रा करने के लिए आना चाहिए ताकि उन्हें किसी मुश्किल का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट की ओर से संगत के लिए लंगर और मेडिकल के लिए हर पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। रोजाना हजारों की संख्या में संगत दर्शनों के लिए पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि अभी तक 42 हजार से अधिक संगत श्री गोविंद घाट गुरुद्वारे में पहुंच चुकी है।