Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

श्रीदेवी के आखिरी बर्थडे की कहानी, दोस्तों के साथ काटा था केक, डिनर के बाद लड़खड़ाती दिखी थीं

0
517
  • Hindi News
  • Bollywood
  • Sridevi Birthday: Actress Celebrated Her Last Birthday With Rani Mukerji, Aishwarya Rai

Dainik Bhaskar

Aug 13, 2019, 06:10 PM IST

बॉलीवुड डेस्क. बॉलीवुड की पहली महिला सुपरस्टार श्रीदेवी की आज (13 अगस्त) 56वीं बर्थ एनिवर्सरी है।  अब वो हमारे बीच नहीं हैं। 24 फरवरी 2018 को दुबई के एक होटल के बाथटब में डूबने से उनकी मौत हुई थी। उन्होंने अपना आखिरी बर्थडे 13 अगस्त 2017 को मनाया था। जहां उन्होंने फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर अपनी फ्रेंड्स के साथ केक काटा था तो वहीं हसबैंड बोनी कपूर और दोनों बेटियों जाह्नवी, खुशी के साथ डिनर करने रेस्त्रां भी गई थीं। 

डिनर के बाद लड़खड़ाती नजर आई थीं श्रीदेवी

  1. श्रीदेवी के आखिरी बर्थडे के डिनर के कुछ वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे। इनमें वो लड़खड़ाती दिख रही थीं और बोनी कपूर उन्हें संभालते नजर आ रहे थे। उन वीडियोज को अगर गौर से देखें तो समझ आता है कि श्रीदेवी उस समय न तो कैमरों के फ्लैश को बर्दाश्त कर पा रही थीं और न ही वहां के शोरगुल  को। कभी वो फ्लैश से बचने के लिए बोनी के पीछे चलने की कोशिश कर रही थीं तो कभी हाथों से कानों को बंद कर रही थीं। उनकी लड़खड़ाती चाल और चढ़ी हुई आंखें देखकर रिपोर्ट्स में यह अंदाजा लगाया गया था कि उन्होंने काफी शराब पी हुई थी।

  2. सेलिब्रेशन में पहुंची थीं रानी, ऐश्वर्या

    मनीष मल्होत्रा के घर हुई केक कटिंग सेरेमनी में श्रीदेवी को शुभकामनाएं देने के लिए उनकी दोस्त ऐश्वर्या राय, रानी मुखर्जी, रेखा, शबाना आजमी और विद्या बालन समेत कई सेलेब्स पहुंचे थे। बोनी कपूर और जाह्नवी, खुशी भी वहां मौजूद थीं। पार्टी के बाद वो कई सेलेब्स के साथ मीडिया को पोज देती भी दिखाई दी थीं। श्रीदेवी ने कुछ फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा था, “मुझे स्पेशल महसूस कराने के लिए मनीष मल्होत्रा और ढेर सारा प्यार देने के लिए अपनी दोस्तों का शुक्रिया।”

‘);$(‘#showallcoment_’+storyid).show();(function(){var dbc=document.createElement(‘script’);dbc.type=’text/javascript’;dbc.async=false;dbc.src=’https://i10.dainikbhaskar.com/DBComment/bhaskar/com-changes/feedback_bhaskar.js?vm21′;var s=document.getElementsByTagName(‘script’)[0];s.parentNode.insertBefore(dbc,s);dbc.onload=function(){setTimeout(function(){callSticky(‘.col-8′,’.col-4′);},2000);}})();}else{$(‘#showallcoment_’+storyid).toggle();callSticky(‘.col-8′,’.col-4′);}}