
जीरकपुर | लोहगढ़ स्थित एक चैरिटेबल डिस्पेंसरी में काम करने वाले 30 साल के एक युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस का कहना है कि मृतक के परिवार से यह पता चला है कि उसकी शादी नहीं हो रही थी, जिस कारण वह परेशान रहता था। रात को करीब 11 बजे वह अपने कमरे में सही-सलामत सोने चला गया था। सुबह जब उसकी
मां ने कमरे में देखा तो उसने
फंदा लगा रखा था। मृतक नरेंद्र सिंह यहां किराए के मकान में रहता था और मूल रूप से कांगड़ा (हिमाचल) का रहने वाला था। 30 साल की उम्र
होने के बाद भी उसकी शादी
नहीं हो रही थी, जिस वजह से कई दिन से परेशान था। पुलिस ने परिवार के लोगों के बयान के आधार पर कार्रवाई की है।



















