
जल शक्ति अभियान के तहत नगर निगम की जमीन पर वन विभाग की तरफ से पौधे लगाने की सोमवार को शुरुआत हो गई। गांव दड़वा में डेयरी कॉम्पलेक्स के नजदीक खाली पड़ी करीब आठ एकड़ जमीन से इसकी शुरुआत हुई। डीसी एवं नगर निगम आयुक्त मुकुल कुमार, मेयर मदन चौहान, एडीएम पूजा चांवरिया व डीएफओ सूरजभान ने पौधे रोपित किए। नगर निगम के पार्षदों व अधिकारियों द्वारा भी पौधा रोपण किया गया। तीन साल तक नगर निगम की इस जमीन पर वन विभाग पौधों की देखरेख करेगा। विकसित होने के बाद पेड़ों को जमीन समेत नगर निगम को सौंप दिया जाएगा।
डीसी मुकुल कुमार ने कहा कि भू जल स्तर को बढ़ाने करने के लिए हमें अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। उन्होंने कहा कि पेड़ पौधे हमारे जीवन का आधार हैं। मेयर मदन चौहान ने बताया कि वन विभाग की ओर से 45 सौ पेड़ औरंगाबाद में लगाए गए हैं। वहीं दो हजार पौधे यहां दड़वा में लगाए जा रहे हैं। मौके पर नगर निगम के एक्सईएन राम दास धीमान, एमई मृणाल जैयसवाल, सीएसआई अनिल नैन, अभिषेक शर्मा, सुनीत कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश, वेद प्रकाश पप्पी, पार्षद संजय राणा, संकेत कुमार, राम आसरा, शिव राम, अनिल कांबोज, वन विभाग के डीएफओ सूरजभान, आरएफओ जगाधरी रामपाल, डिप्टी रेंजर सुरेश, वन दरोगा सतबीर, वन रक्षक हरीश कुमार मौजूद रहे।
यमुनानगर | गांव दड़वा में पौधा रोपण करते डीसी एवं नगर निगम आयुक्त मुकुल कुमार, साथ में हैं मेयर मदन चौहान।





















