Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

लॉकडाउन के सन्नाटे में भरी दोपहर में रेहड़ी पर कोई छोड़ गया नवजात बच्ची

0
419

  • रोहतक के नया पड़ाव इलाके की घटना, पुलिस ने बच्ची को पीजीआई में दाखिल कराया
  • बच्ची की हालत में सुधार, डॉक्टरों के अनुसार बच्ची की उम्र अभी लगभग सात दिन है

दैनिक भास्कर

Apr 16, 2020, 06:58 AM IST

रोहतक. शहर के नया पड़ाव इलाके में बुधवार दाेपहर काे एक रेहड़ी पर लावारिस हालत में एक नवजात बच्ची मिली है। माना जा रहा है कि लॉकडाउन के चलते गलियाें में पसरे सन्नाटे बीच काे शख्स इस बच्ची को रेहड़ी पर छोड़ कर गया है। पुलिस ने कॉलोनी वासियों की सूचना पर बच्ची को पीजीआई में दाखिल कराया है। उसकी हालत ठीक बताई जा रही है। चिकित्सकों के अनुसार बच्ची की उम्र  सात दिन के करीब है।

मामले में जनता कॉलोनी पुलिस चौकी ने अज्ञात शख्स के खिलाफ केस दर्ज किया है। नया पड़ाव के विशाल ने बुधवार दोपहर करीब पांच बजे पुलिस कंट्रोल रूम में एक युवक ने रेहड़ी पर नवजात बच्ची कपड़े में लिपटे होने की सूचना दी थी। सूचना मिलने के बाद जनता कॉलोनी चौकी प्रभारी राजेश जाखड़ मौके पर पहुंचे। नवजात को कब्जे में लेकर उपचार के लिए पीजीआई के शिशु गृह में दाखिल कराया। पुलिस ने मामले में आसपास के इलाके के सीसीटीवी फुटेज को जांचा है लेकिन इसमें बच्ची के वारिसों के बारे में कोई सुराग नहीं लगा।