Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

3 बार शादी की डेट फिक्स कर दूसरी से शादी करने जा रहे युवक की प्रेमिका ने बीच सड़क पर की पिटाई, 6 घंटे बाद दोनों बने दूल्हा-दुल्हन

0
431

  •  मोगा से कोटकपूरा जा रहा था बारात लेकर, कार वहीं खराब हुई जहां प्रेमिका काम करती थी 
  • प्रेमिका की भी दो बार हो चुकी थी शादी, दोनों बार ही पति किसी अन्य महिला के साथ भाग गए थे

दैनिक भास्कर

Apr 16, 2020, 06:40 AM IST

मोगा . कोराना महामारी और ऊपर से कर्फ्यू जारी। एक प्रेमी को इसका फायदा उठाना तब भारी पड़ गया जब वह सेहरा बांधकर किसी और लड़की के साथ 7 फेरे लेने निकला था। फूलों से सजी जिस कार में जा रहा था वह प्रेमिका जहां काम करती थी, उसी सड़क पर खराब हो गई। दूल्हे को भी कार से उतरना पड़ा। तभी प्रेमिका काम खत्म कर लौट रही थी। उसे देखा तो आग बबूला हो गई और सेहरा बीच सड़क में उतार दिया। कार में लगे फूल भी उखाड़ फेंके और प्रेमी की जमकर पिटाई की। हालांकि बाद में पुलिस ने समझौता करवाकर दोनों की शादी करवा दी।

तीन साल से रिलेशन में थे दोनों

युवती ने बताया कि वह 3 साल से रिलेशन में थे। पहले 5 मार्च को शादी का प्लान था। लेकिन उसने तारीख 15 मार्च कर दी। उसने फिर बहाना बनाया व तारीख बढ़ाकर  5 अप्रैल रख दी। फिर कर्फ्यू का बहाना बनाकर तारीख 5 मई कर दी थी। मामला मोगा का है। दूल्हा जगसीर सिंह निवासी खोसा रणधीर सोयायटी में सिक्योरिटी गार्ड है। संत नगर निवासी युवती जसप्रीत कौर मोगा लुधियाना रोड स्थित आइकन हाइट्स आरके सिटी में लोगों के घरों में काम करती है। जसप्रीत की पहले 2 बार शादी हो चुकी थी। पहला पति शादी के 6 महीने बाद प्रवासी महिला को भगाकर ले गया था। दूसरी शादी मोगा के सूरज नगर में हुई थी। वह भी 1 साल बाद किसी डांसर को भगा ले गया था। उसकी एक बेटी भी है। अभी दोनों पिछले 3 साल से रिलेशन में थे और घरवालों ने भी शादी की मंजूरी दे दी थी। 

कार खराब होने से सड़क पर खड़ा था दूल्हा

बुधवार को युवती सोसायटी के घरों में काम कर स्कूटी से वापस 9:30 बजे घर जाने को हाइवे पर पहुंची तो देखा शादी वाली कार सजी है। दूल्हा बाहर खड़ा है। जैसे ही नजर दूल्हे पर पड़ी तो वह प्रेमी निकला। पहले पीटा फिर परिवार वालों व पुलिस को इसकी सूचना दी। बाद में पुलिस थाने में दोनों पक्षों में समझौता हुआ कि जगसीर को प्रेमिका जसप्रीत से शादी करनी पड़ेगी। दोपहर करीब 3 बजे दोनों का आनंद कारज करवा ससुराल विदा कर दिया गया।