Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

रेड जोन में चल रहे शहर में कोराेना संक्रमण परिवारों तक पहुंचा,दो परिवारों के 11 सदस्य हुए संक्रमित

0
174
  • शहर में अब कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या पहुंची 216,एक्टिव 77
  • प्रशासन बापूधाम कॉलाेनी में आ रहे पॉजिटिव केसों को रोक नहीं पा रहा

दैनिक भास्कर

May 21, 2020, 09:13 AM IST

चंडीगढ़. प्रशासन की ओर से लगातार कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए प्रयास किए जा रहे है, लेकिन संक्रमण रूकने का नाम नहीं ले रहा है। अब संक्रमण परिवारों में भी फैल गया है। आज सुबह दो परिवारों के 11 सदस्यों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। आज आए मरीजों को सेक्टर-16 के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अभी लिए गए सैंपलों की रिपोर्ट आने वाली है।

चिंता बढ़ी

इससे प्रशासन व डॉक्टरों की चिंता बढ़ गई है। रेड जोन में चल रहे शहर में पॉजिटिव केसों की संख्या दिनों-दिन बढ़ रही है। लेकिन इसके बावजूद पीजीआई के डॉक्टरों के अथक प्रयास से दर्जनों की संख्या में लोग ठीक होकर अपने घर जा रहे है। बुधवार को पीजीआई से कोरोना पॉजिटिव 48 मरीजों को ठीक करके  भेजा गया है।

रेड जोन में शहर 

प्रशासन के आलाधिकारियों की ओर से जिस तरह से पॉजिटिव केस ठीक होकर जा रहे थे इससे शहर को रेड जोन से निकाल कर ऑरेंज जोन में करने की बात चल ही रही थी। इसी बीच आज भारी संख्या में आए कोरोना मरीजों की वजह से शहर रेड जोन में ही रह सकता है। शहर में इस समय कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 216 हो गई है, इस समय अस्पतालों में 77 एक्टिव मरीज भर्ती है।