Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

रामनवमी पर्व हमें भगवान राम जैसा जीवन जीने की प्रेरणा देता है: अशोक मैहता

0
33

रामनवमी पर्व हमें भगवान राम जैसा जीवन जीने की प्रेरणा देता है: अशोक मैहता
रामनवमी के अवसर पर संत शिरोमणि नामदेव चौंक पर किया हलवे के प्रसाद का वितरण
नारायणगढ़, 17 अप्रैल (धर्मवीर):
जय सिया राम सोसाइटी रजिस्टर्ड नारायणगढ़ द्वारा श्री राम नवमी के पावन अवसर पर संत शिरोमणि नामदेव चौंक नारायणगढ़ पर हलवा का प्रसाद वितरण किया गया जिसका शुभ आरम्भ अशोक कुमार मेहता पूर्व सुचना आयुक्त हरियाणा सरकार एवम राष्ट्रीय अध्यक्ष पंजाबी महासभा द्वारा प्रसाद लगाकर किया गया। इस दौरान अशोक मेहता ने उपस्थित लोगों को रामनवमी की बधाई दी एवं जीवन में उन्न्ति करने की कामना की। उन्होने सभी लोगों को दुर्गानवमी की भी बधाई दी। लोगों को संबोधित करते हुए अशोक मेहता ने कहा कि यह पर्व हमें भगवान राम जैसा जीवन जीने की प्रेरणा देता है। उन्होंने ‘रघुकुल रीत सदा चली आई, प्राण जाय पर वचन न जाय’ का पालन किया। भगवान श्री राम को मर्यादा पुरुषोत्तम इसलिए कहा जाता है क्योंकि इन्होंने कभी भी कहीं भी जीवन में मर्यादा का उल्लंघन नहीं किया। माता-पिता और गुरु की आज्ञा का पालन करते हुए वह ‘क्यों’ शब्द कभी मुख पर नहीं लाए। मेहता ने कहा कि भगवान राम एक आदर्श पुत्र, शिष्य, भाई, पति, पिता और राजा बने, जिनके राज्य में प्रजा सुख-समृद्धि से परिपूर्ण थी। भगवान राम की तरह प्रत्येक व्यक्ति को सदाचारी होना चाहिए। उन्हें अच्छे आचरण की वजह से ही मर्यादा पुरुषोत्तम कहा जाता है। हमारा अच्छा व्यवहार और आचरण हमें सफलता के रास्ते पर आगे बढऩे में मदद करता है। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष ओम प्रकाश पाल , उपप्रधान परवीन नामदेव पूर्व पार्षद , नरेश धीमान , गुलशन पाल , हिमांशु नामदेव, जसपाल भट्टी, जितेंदर कुमार, संजय सागर अधिवक्ता, सतीश सैनी , विक्रांत जस्सल , मोहित नामदेव , यशपाल नामदेव , राजीव पाल आदि मौजूद रहे।

संत शिरोमणि नामदेव चौंक पर हलवे का प्रसाद वितरित करते पूर्व सूचना आयुक्त अशोक मेहता व अन्य।