Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

रात को हुई सर्दी की पहली बारिश, ठंड और बढ़ेगी, आज भी बादल छाएंगे

0
734

चंडीगढ़.बुधवार रात को सर्दी की पहली बारिश हुई। करीब 11 बजे ट्राईसिटी में पहले हल्की बारिश हुई और फिर तेज। दिन में तेज हवा चल रही थी तो रात को बारिश हो गई। इससे ठंड और बढ़ गई है। वहीं, पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के चलते मैदानों में समय से पहले ही ठंड आ गई है।

मौसम विभाग ने बुधवार की बारिश के बारे में पहले ही आगाह कर दिया था। कहा था कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग चंडीगढ़ केंद्र के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया था कि 13-14 नवंबर को एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है।

इसके चलते पहाड़ों पर अच्छी बारिश की उम्मीद है। इसके अलावा मैदानों में दो दिन हल्की-फुल्की बारिश हो सकती है। इस बीच बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री दर्ज किया गया।

विभाग के मुताबिक इस बार समय से एक महीना पहले ठंड ने दस्तक दे दी है। इन दिनों रात में अच्छी खासी ओस भी गिरना शुरू हो गई है। विभाग के अनुसार इस बर्फबारी के बाद मैदानों में मॉइश्चर बढ़ेगा। इससे नवंबर के अंत तक धुंध छाने के आसार हैं।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

First rain of winter in Chandigarh