Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

राजकीय महाविद्यालय कालका के कार्यवाहक प्राचार्य प्रोफेसर डॉक्टर गुलशन कुमार के कुशल नेतृत्व में साहित्यिक क्लब शब्द शिल्प की ओर से काव्य पाठ प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।

0
32

राजकीय महाविद्यालय कालका के कार्यवाहक प्राचार्य प्रोफेसर डॉक्टर गुलशन कुमार के कुशल नेतृत्व में साहित्यिक क्लब शब्द शिल्प की ओर से काव्य पाठ प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने ऋतुओं और त्योहारों पर विभिन्न सुंदर कविताएं सुनाई। कार्यवाहक प्राचार्य डॉक्टर गुलशन कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि साहित्य का कर्तव्य केवल ज्ञान देना नहीं है परंतु एक नया वातावरण देना भी है। काव्य साहित्य का ताज है। हमें सद् साहित्य का अध्ययन करना चाहिए जिससे हमारे व्यक्तित्व का चहूमुखी विकास हो। साहित्य क्लब का उद्देश्य विद्यार्थियों के साहित्यिक कौशल को निखारना है। साहित्य हमें एक अच्छा इंसान भी बनाता है। विद्यार्थियों ने अंग्रेजी, हिंदी और संस्कृत भाषा में अपनी कविताएं सुनाई। काव्य पाठ प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार है । अंग्रेजी काव्य पाठ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान एम.काम प्रथम की निहारिका ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर बीए द्वितीय वर्ष की तमन्ना रही। तृतीय स्थान बी.ए. तृतीय वर्ष की नेहा गौतम ने प्राप्त किया। हिंदी काव्य पाठ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बी.ए. तृतीय वर्ष की काजल ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर बीए तृतीय वर्ष के ध्रुव रहे। तृतीय स्थान बी.ए. प्रथम वर्ष की हिमांशी ने प्राप्त किया। संस्कृत काव्य पाठ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बी.ए. प्रथम वर्ष की हिमांशी ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर बी.ए. तृतीय वर्ष की नंदिनी रही। प्रस्तुत कार्यक्रम अंग्रेजी विभाग अध्यक्षा प्रोफेसर डॉक्टर मीनू ख्यालिया, प्रोफेसर डॉ गीतांजलि, प्रोफेसर डॉक्टर पूजा सिंगल, डॉक्टर यशवीर और हिंदी विभाग अध्यक्षा प्रोफेसर डॉ बिंदु, प्रोफेसर डॉ कविता, प्रोफेसर डॉ गीता, डॉ रमाकांत, संस्कृत विभाग के प्रोफेसर डॉक्टर प्रदीप वैदिक रिसर्चर के मार्गदर्शन और दिशा निर्देशन में किया गया।