Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

मुकेश अंबानी दुनिया के 13वें सबसे अमीर व्यक्ति, नेटवर्थ 3.52 लाख करोड़ रुपए

0
178

नई दिल्ली. रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी (61) फोर्ब्स की अरबपतियों की सूची में 6 स्थान की छलांग के साथ 13वें नंबर पर पहुंच गए हैं। अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस इस सूची में पहले स्थान पर बने हुए हैं। 55 वर्षीय जेफ बेजोस के पास कुल 131 अरब डॉलर (9.25 लाख करोड़ रुपए) की दौलत है। एक साल में बेजोस की नेटवर्थ 18 अरब डॉलर (1.27 लाख करोड़ रुपए) बढ़ी है। उनके बाद बिल गेट्स और वॉरेन बफे का नंबर आता है।

  1. नाम/देश नेटवर्थ (लाख करोड़ रुपए)
    जेफ बेजोस, यूएस 9.25
    बिल गेट्स, यूएस 6.81
    वॉरेन बफे, यूएस 5.82
    बर्नार्ड अर्नोल्ट फैमिली, फ्रांस 5.36
    कार्लोस स्लिम हेलु फैमिली, मैक्सिको 4.51
    अमानसिओ ऑर्टेगा, स्पेन 4.42
    लैरी एलिसन, यूएस 4.41
    मार्क जकरबर्ग, यूएस 4.39
    माइकल ब्लूमबर्ग, यूएस 3.91
    लैरी पेज, यूएस 3.58
  2. फोर्ब्स ने एक साल पहले जब 2018 में अरबपतियों की लिस्ट जारी की थी तब मुकेश अंबानी की नेटवर्थ 40.1 अरब डॉलर (2.83 लाख करोड़ रुपए) थी। यह अब 50 अरब डॉलर (3.52 लाख करोड़ रुपए) हो गई है। उनकी तेल एवं गैस कंपनी का सालाना रेवेन्यू लगभग 60 अरब डॉलर (4.23 लाख करोड़ रुपए) है।

  3. फोर्ब्स की लिस्ट में भारत के 106 अरबपति शामिल हैं। विप्रो चेयरमैन अजीम प्रेमजी 22.6 अरब डॉलर (1.56 लाख करोड़ रुपए) की दौलत के साथ दुनिया में 36वें पायदान पर हैं। टेक्नोलॉजी कंपनी एचसीएल के को-फाउंडर शिव नाडर दुनिया में 82वें पायदान पर हैं। इसके बाद भारत के अन्य अरबपति आर्सेलर मित्तल के चेयरमैन लक्ष्मी मित्तल 91वीं रैंक के साथ टॉप 100 अमीरों में शामिल हैं।

  4. आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला 122वें स्थान पर और अदाणी ग्रुप के फाउंडर गौतम अदाणी 167वें स्थान पर हैं। भारती एयरटेल के प्रमुख सुनील मित्तल 244वें स्थान पर मौजूद हैं।

  5. फोर्ब्स ने 33वीं बार अरबपतियों की सूची जारी की है। 2019 की सूची में 2153 अरबपति हैं। 2018 में 2208 अरबपति शामिल थे।

  6. हॉलीवुड की काइली जेनर (21) सबसे युवा अरबपति बन गई हैं। उन्होंने मार्क जकरबर्ग को पीछे छोड़ दिया है, जो 23 साल में अरबपति बने थे। काइली 900 मिलियन डॉलर की कंपनी काइली कॉस्मेटिक्स की मालिक हैं।

    काइली जेनर।

    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

      मुकेश अंबानी।