जीरकपुर। सुरूचि प्रेजेंट इम्पीरियल माडल्स मिस्टर, मिस एंड मिसेज एशिया यूनिवर्स-2020 का फिनाले जीरकपुर के होटल पार्क प्लाजा में आयोजित किया गया। इस मौके पर इम्पीरियल ग्लिटज ‘प्राइड ऑफ नेशन-2020’ शान-ए-हिन्दुस्तान अवॉर्ड शो और मिस्टर, मिस एंड मिसेज एशिया यूनिवर्स-2020 में भरपूर प्रतिभा देखने को मिली। इसमें करीब 40 प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया था। इनमें युवा लड़के-लड़कियां और महिलाएं भी शामिल थीं। इसमें कलर टीवी सीरियल ‘छोटी सरदारनी’ मिहिर निम्रित कौर आहलुवालिया सेलेब्रिटी गेस्ट और स्पेशल गेस्ट ‘फियर फाइल्स’ से आशी शर्मा ‘कुमकुम भाग्य’ फेम ने सबको अलग-अलग केटेगरी से पुरस्कृत किया। मिस्टर एंड मिस एशिया यूनिवर्स-2020 में मुकेश यादव और वैष्णवी सिंह विनर रही, जबकि मिस एशिया यूनिवर्स में सोनिया आहलूवालिया और काजल मखीजा विनर रहीं। फर्स्ट रनर अप यतेंद्र और जगजीत रहे, जबकि सेकंड रनर अप सुशांत रहे। इस मौके पर कोरोना गाइडलाइन का पालन किया गया।
























