Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

वरिष्ठ नागरिकों ने साझा की अपने बचपन की शरारतें

0
358

सीनियर सिटीजन काऊंसिल पंचकूला के तत्वावधान में लिटरेरी जोन द्वारा तीन दिवसीय कार्यशाला का  आनलाईन आयोजन किया गया जिसमें 21 वरिष्ठ नागरिकों ने शिरकत की। काऊंसिल प्रधान आर. पी. मल्होत्रा ने लिटरेरी ज़ोन के बारे में बताते हुए कहा कि इसके पदाधिकारी नए नए विषय ला कर सभी सदस्यों को प्रेरित करने व प्रसन्न रखने में कामयाब हैं। सभी सदस्यों ने अपने बचपन की शरारतें सुनाईं। इस कार्यशाला का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों द्वारा अपने जीवन के सुनहरे पलों को याद करते हुए उसे फिर से जीना और निराशा से निकलकर फिर से बचपन की यादों में खो जाना था। रेनू अब्बी द्वारा सरस्वती वंदना के बाद अध्यक्षा उषा गर्ग ने ” भूतनी आ गई”, सचिव नीरू मित्तल ने “पेड़ से अमरूद तोड़े और नीचे गिरे”, सुनाकर बहुत हंसाया। मल्होत्रा जी ने बताया कि उन्होंने बचपन में शरारत नहीं की पर कालज में आत्मविश्वास इतना बढ़ गया कि कई संगठन बना डाले फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा।
कमलेश गेरा, सुमन आहूजा, कृष्ण बाला तथा कृष्णा चौधरी ने बचपन की नादानियां, एन. के. सियाग, राज ढींगरा, पी. एस. ढींगरा, जसविंदर कौर, मोहिनी मदान और दीपा भल्ला की शरारतें सुनकर बहुत आनंद आया। सरोज चोपड़ा, उषा कुमार, मोहिनी सचदेवा, नीलम धवन, रेनू अब्बी, अचला डिंगले, आभा साहनी और सुशील चोपड़ा की शरारतें सुनकर सच में पेट में बल पड़ गए।
मल्होत्रा जी और सभी सदस्यों ने इस कार्यशाला की बहुत सराहना की। नीरू मित्तल और उषा गर्ग ने सभी सदस्यों का धन्यवाद किया।