Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

महिला काव्य मंच (रजि.)ने आज दिनांक 20/12/2020 रविवार को ऑनलाइन काव्यगोष्ठी का आयोजन किया।

0
839

महिला काव्य मंच (रजि.) जिसके संस्थापक श्री नरेश नाज़ जी हैं, की चंडीगढ़ इकाई ने आज दिनांक 20/12/2020 रविवार को ऑनलाइन काव्यगोष्ठी का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्ष महिला काव्य मंच ट्राइसिटी की उपाध्यक्ष श्रीमती राशि श्रीवास्तव तथा मुख्य अतिथि डॉक्टर इंदिरा गुप्ता “यथार्थ” जी रहीं। आज के कार्यक्रम का शुभारंभ चंडीगढ़ इकाई की सचिव श्रीमती चंद्रकला जैन के संचालन में दीप प्रज्वलन व माँ शारदे को पुष्प अर्पण कर उनके द्वारा सरस्वती वंदना हुआ। ट्राइसिटी की अध्यक्ष श्रीमती शारदा मित्तल एवं चंडीगढ़ इकाई की अध्यक्ष श्रीमती संगीता शर्मा कुंद्रा के सहयोग से काव्य गोष्ठी का आयोजन बेहद सफल हुआ। चड़ीगढ़ इकाई की सचिव चन्द्रकला जैन जी का मंच संचालन अत्यंत प्रभावशाली रहा । इस कार्यक्रम में कवयित्रियों ने पूराने वर्ष को अलविदा करते हुए नव- वर्ष के स्वागत में काव्य पाठ किया
इस कार्यक्रम में नीरजा शर्मा,.डा. सुनीत मदान,गीता उपाध्याय,आभा मुकेश साहनी,रेणु अब्बी ‘रेणू’,शीला गहलावत सीरत, सरस्वती कौल भट्ट,सोनिमा सत्या,मंजू बिसला,नीरू मित्तल ‘नीर,रेणुका चुघ मिढ्ढा,अनीता गरेजा,सीता श्याम,.सुदेश नूर,डा.नीना सैनी,जोत, मनोरमा श्रीवास्तव,चंद्रकला जैन,संगीता शर्मा कुंद्रा,शारदा मित्तल,इंदिरा गुप्ता ‘यथार्थ’,राशि श्रीवास्तव, ने अपना काव्य पाठ किया। मुख्य अतिथी
डॉक्टर इंदिरा गुप्ता “यथार्थ” जी के शानदार वक्तव्य तथा रोचक काव्यपाठ ने सबका मन मोह लिया ।
अंत में अध्यक्षा श्रीमती राशि श्रीवास्तव जी ने कार्यक्रम की समीक्षा की और सभी प्रतिभागियों के काव्य पाठ की प्रशंसा की।
चंडीगढ़ की अध्यक्ष श्रीमती संगीता शर्मा कुंद्रा जी ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का तहे दिल से आभार व्यक्त किया।