Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

भारतीय जनता पार्टी जिला 4 के पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों एवं मोर्चा के जिलाध्यक्षों की बैठक जिला अध्यक्ष शक्ति प्रकाश देवशाली की अध्यक्षता में संपन्न

0
550

भारतीय जनता पार्टी जिला 4 के पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों एवं मोर्चा के जिलाध्यक्षों की बैठक जिला अध्यक्ष शक्ति प्रकाश देवशाली की अध्यक्षता में संपन्न हुई।  बैठक में विशेष रूप से प्रदेश संगठन महासचिव दिनेश कुमार, प्रदेश महासचिव एवं जिला प्रभारी चन्द्रशेखर तथा प्रेम कौशिक सहित बलविन्दर कौर राणा, मेघराज वर्मा, राजिंदर शर्मा, मुकेश शर्मा, विनय दुबे, मनीष भसीन, भूपेन्द्र सिंह सैनी, सोहन बुटोला, स्वर्ण सिंह, अमर पासी, मुकेश राय, सोनिया साहनी, जसप्रीत सिंह, सुभाष मौर्य, रविन्दर लोहट, शिलानाथ गुप्ता, राजकिशोर, जगदीश चौधरी, सरवन सिंह, सतबीर सिंह ठाकुर उपस्थित रहे।  बैठक में पहुंचने पर संगठन महासचिव तथा दोनों महासचिवों को तुलसी का पौधा भेंट किया गया।

बैठक में विस्तृत रूप से पार्टी द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रमों पर चर्चा की गई।  सभी जिला पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों ने Óसंपर्क से समर्थन’, डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति में आयोजित कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी।

बैठक में जिलाध्यक्ष शक्ति प्रकाश देवशाली ने सभी पदाधिकारियों को आगामी कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी तथा संगठन को शक्ति केंद्र तथा बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का आह्वान किया।  उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को 2019 का चुनाव जीतने के लक्ष्य के साथ तैयारियां करनी हैं और यह तय है कि आने वाले लोकसभा चुनावों में भाजपा का मिशन 350+ होगा।

संगठन महासचिव दिनेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने अपने अब तक के कार्यकाल में सराहनीय कार्य किया है तथा सभी वर्गों के विकास हेतु सरकार ने ‘सबका साथ-सबका विकास’ की नीति अपनाते हुए कार्य किया है।  उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव जिस प्रकार लोकसभा में पराजित हुआ है उससे केंद्र सरकार के कार्यों के प्रति देश में एक सकारात्मक संदेश गया है और विपक्षियों को मुंह की खानी पड़ी है।  सरकार ने समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए कार्य किया है और जनता सरकार की कार्यप्रणाली से प्रसन्न है।