Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

बैंगलोर की प्रसिद्ध स्वास्थ्य संस्था विवेकानंद हेल्थ गलोबल अब चंडीगढ़ में फारेस्ट हिल रिजार्ट में विवेकानंद गलोबल हेल्थ सैंटर खुला

0
199

चंडीगढ़,सुुनीता शास्त्री। तनाव, मोटापा,थकावट,बांझपन तथा बच्चों की बीमारियों का प्राकृतिक ढंग (नेचरोपैथी) से इलाज करने के लिए जाने जाते विवेकानंद हेल्थ गलोबल अब चंडीगढ़ में भी अपना स्वास्थ्य केंद्र खोल रहा है। यह सैंटर फारेस्ट हिल रिजोर्ट के सहयोग से इस रिजोर्ट में खुल रहा है। स्वामी विवेकानंद योग अनुसंधान संस्थान (एस-व्यासा) यूनिवर्सिटी बैंगलोर के चांसलर तथा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के योग सलाहकार डा. एच.आर. नगेन्दरा के दिमाग की उपज यह केंद्र देश में अपनी किस्म का पहला केन्द्र है, जहां उन बीमारियों का इलाज किया जाता है, जहां अंग्रेजी दवाईयां इलाज करने के समर्थ नहीं होती। इस केंद्र की स्थापना के लिए डा. एच.आर. नगेन्द्रा तथा डब्लयू.डब्लयू.आई.सी.एस. के मैनेजिंग डायरेक्टर लेफ्टीनेंट कर्नल बीएस संधू ने एक समझौते के तहत हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर अपने संबोधन में डा. एच.आर.नगेन्दरा ने कहा कि मनुष्य की बीमारियों का सामना करने की समर्था खत्म होने की स्थिति में लगने वाले रोगों का इलाज करना एक बहुत बड़ी चुनौती है। उन्होंने कहा कि विवेकानंद गलोबल हेल्थ सैंटर प्राकृतिक तरीकों से बीमारियों का इलाज करता है। उन्होंने कहा कि सभी बीमारियोंआयुर्वेदिक तरीके से ढूंढी जाती हैं तथा अलग-अलग बीमारियों का इलाज अलग तरीके से किया जाता है। नाड़ी परीक्षण (नब्ज) देखकर बीमारी का पता लगाया जाता है।डा. एच.आर. नगेन्द्ररा योग गुरू के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने इंडियन इंस्टीच्यूट आफ साइंस से पीएचडी की है।