- जिदान के रियल मैड्रिड मैनेजर बनने के बाद गारेथ बेल की स्थिति कमजोर हुई
- गारेथ बेल रियल मैड्रिड क्लब छोड़ने वाले हैं, उन्होंने क्लब के लिए 102 गोल किए
Dainik Bhaskar
Jul 24, 2019, 07:24 AM IST
खेल डेस्क. 2013 में रियाल मैड्रिड में स्टार खिलाड़ी की हैसियत से शामिल किए गए गारेथ बेल की अब क्लब से विदाई तय है, वो भी विवादित अंदाज में। फिर से जिनेदिन जिदान के मैनेजर बनने के बाद से ही बेल की क्लब में स्थिति कमजोर हुई है। बायर्न म्यूनिख के खिलाफ मैच के बाद जिदान ने कह दिया कि बेल अब क्लब से जाने वाले हैं और ये काम जितना जल्दी हो, उतना अच्छा होगा। 2013 में बेल को डेविड बेकहम के स्थान पर 750 करोड़ रुपए में क्लब से जोड़ा गया था। बस बेल के लिए चीजें यहीं से गड़बड़ा गईं।
बेकहम जैसे स्टार की जगह आए बेल को रियाल मैड्रिड के फैंस कभी स्वीकार ही नहीं कर पाए। हमेशा रियाल फैंस के दिमाग में ये बात रही कि बेल, बेकहम की जगह आए हैं। इसी वजह से बेल के गोल को वैसा समर्थन भी नहीं मिलता, जैसे बेकहम की एक-एक किक को मिला करता था। बेल भी रियाल मैड्रिड के आक्रामक और लाउड कल्चर में खुद को ढाल नहीं सके। बेकहम हमेशा सुर्खियों में रहने वाले खिलाड़ी रहे, जबकि बेल प्राइवेसी पसंद।
बेल ने क्लब को बेकहम से 2 ट्रॉफियां ज्यादा दिलाईं
बेल कई बार तो टीम डिनर में भी नहीं जाते थे। यही वजहें हैं कि रियाल फैंस को भी बेल के जाने का कोई गम नहीं। बेल ने क्लब को 13 ट्रॉफियां दिलाई हैं, जो बेकहम (2) से ज्यादा है। दो चैम्पियंस लीग फाइनल में बेल ने गोल भी किए। सिर्फ बेकहम ही नहीं, बेल का प्रदर्शन जिदान के खेल के दिनों से भी बेहतर रहा है। फिर भी रियल मैड्रिड के कल्चर को ना अपना पाने के कारण उनकी विदाई तय है।
बेकहम-जिदान के कुल गोल से भी आगे बेल
खिलाड़ी | मैच | गोल |
गारेथ बेल | 231 | 102 |
बेकहम | 159 | 20 |
जिदान | 227 | 49 |