Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

‘बाहुबली 2’ के सीन के कायल हुए हॉलीवुड डायरेक्टर स्कॉट, सोशल मीडिया पर किया शेयर

0
524

Dainik Bhaskar

Aug 08, 2019, 05:06 PM IST

हॉलीवुड डेस्क. डायरेक्टर एस.एस राजामौली की ‘बाहुबली : द कन्क्लूजन’ इंडिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। फिल्म जबर्दस्त वीएफएक्स और धमाकेदार एक्शन की वजह से दर्शकों को खूब पसंद आई थी। हॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर स्कॉट डेरिकसन भी इसके एक सीन के कायल हो गए हैं। उन्होंने ट्विटर पर इसे शेयर करते हुए लिखा है, “भारत की बाहुबली 2 को देखो।”

स्कॉट ने एक ट्विटर यूजर की पोस्ट शेयर की

  1. दरअसल, सीन की क्लिप आर्लिंगटन, वीए के एक ट्विटर यूजर ने शेयर किया है। उसने इसके साथ लिखा है, “साउंड के साथ पूरा सीन। यह मेरे द्वारा देखा गया अब तक का सबसे बेहतरीन सीन है।” हॉलीवुड की ‘द डे द अर्थ स्टुड स्टिल’ और ‘डॉक्टर स्ट्रेंज’ जैसी फिल्मों के डायरेक्टर स्कॉट डेरिकसन ने इसी ट्वीट को री-ट्वीट किया है।  सीन में महेंद्र बाहुबली (प्रभास) और उनके सैनिकों को नई तकनीक के जरिए माहिष्मती के अंदर भल्लालदेव (राणा दग्गुबती) के किले पर उतरते दिखाया गया है। 

  2. करीब 1800 करोड़ था फिल्म का कलेक्शन

    ‘बाहुबली 2 : द कन्क्लूजन’ 28 अप्रैल 2017 को रिलीज हुई थी। फिल्म ने दुनियाभर से करीब 1800 करोड़ रुपए का कारोबार किया था।  यह 2015 में रिलीज हुई ‘बाहुबली : द बिगनिंग’ की सीक्वल थी। फिल्म में प्रभास और राणा के अलावा सत्यराज, अनुष्का शेट्टी, राम्या कृष्णन, तमन्ना भाटिया और नसर भी अहम भूमिका में थे। 

‘);$(‘#showallcoment_’+storyid).show();(function(){var dbc=document.createElement(‘script’);dbc.type=’text/javascript’;dbc.async=false;dbc.src=’https://i10.dainikbhaskar.com/DBComment/bhaskar/com-changes/feedback_bhaskar.js?vm20′;var s=document.getElementsByTagName(‘script’)[0];s.parentNode.insertBefore(dbc,s);dbc.onload=function(){setTimeout(function(){callSticky(‘.col-8′,’.col-4′);},2000);}})();}else{$(‘#showallcoment_’+storyid).toggle();callSticky(‘.col-8′,’.col-4′);}}