Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

बांग्लादेश और न्यूजीलैंड मैच आज; किवी टीम का जीत का रिकॉर्ड 100 फीसदी

0
237

  • बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप में अब तक कोई जीत हासिल नहीं की
  • दोनों टीमों के बीच विश्व कप में पहला मुकाबला 1999 में हुआ था

खेल डेस्क. विश्व कप 2019 में बुधवार 5 जून को बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला होगा। इस विश्व कप में दोनों ही टीमें काफी मजबूत नजर आ रही हैं। न्यूजीलैंड ने अपने पहले मैच में श्रीलंका को 10 विकेट से शिकस्त दी थी। बांग्लादेश ने सबको चौंकाते हुए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 21 रन से मुकाबला जीता था। अब बांग्लादेश और न्यूजीलैंड का मुकाबला है। बांग्लादेश ने 1999 में पहली बार विश्व कप में हिस्सा लिया था। तब से अब तक दोनों टीमों के बीच विश्व कप में 4 मुकाबले हुए हैं। इन चारों में ही न्यूजीलैंड ने जीत हासिल की। एक नजर डालते हैं इन्हीं चार मुकाबलों पर। 

17 मई 1999, चेम्सफोर्ड
बांग्लादेश पहली बार विश्व कप में शिरकत कर रही थी। उसने पहले बैटिंग की लेकिन कुल 116 रन पर ढेर हो गई। ज्यॉफ एलट, क्रिस क्रेन्स और गेविन लार्सन ने 3-3 विकेट लिए। बांग्लादेश ने सिर्फ 37.3 ओवर ही बैटिंग की और वो ऑल आउट हो गई। जवाब में न्यूजीलैंड ने 33 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। यानी 6 विकेट से जीत दर्ज की। 

26 फरवरी 2003, किम्बरले
2003 विश्व कप में दोनों टीमों का मुकाबला हुआ। बांग्लादेश ने पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट पर 198 रन बनाए। मोहम्मद अशरफुल ने अर्धशतक जबकि मोहम्मद रफीक ने 41 रन बनाए। जवाबी पारी खेलने उतरी न्यूजीलैंड ने महज 3 विकेट खोकर यह लक्ष्य हासिल कर लिया। क्रेग मैकमिलन ने 75 रन बनाए। न्यूजीलैंड 7 विकेट से जीती। 

2 अप्रैल 2007, एंटीगुआ
2007 विश्व कप में दोनों टीमों का फिर आमना-सामना हुआ। बांग्लादेश ने पहले बैटिंग की। प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा और पूरी टीम 174 पर ऑलआउट हो गई। स्कॉट स्टायरिस ने 43 रन देकर 4 विकेट लिए। जवाब में कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग के शानदार शतक की सहायता से न्यूजीलैंड ने महज 29.2 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। फ्लेमिंग ने 10 चौके और 3 छक्के लगाए। किवी टीम ने यह मैच 9 विकेट से जीता।  

13 मार्च 2015, हेमिल्टन
पिछले विश्व कप में पहली बार बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को कुछ टक्कर दी लेकिन यह जीत में तब्दील नहीं हो पाई। महमूदउल्लाह के शतक की सहायता से बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड के सामने 289 रन का लक्ष्य रखा। महमूदउल्लाह ने 128 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड ने मार्टिन गुप्टिल के शतक से अच्छा जवाब दिया। लेकिन, बाद में विकेट गिरते गए। आखिरी वक्त में डेनियल विटोरी और टिम साउदी ने टीम को 3 विकेट से जीत दिला दी। तब सिर्फ 7 गेंद शेष थीं।