Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

बम की कॉल पर खाली कराया एलांते 5 घंटे तक चली सर्च, कुछ नहीं मिला

0
168

  • फिल्म, शॉपिंग, खाना-पीना, घूमना और ड्यूटी बीच में छोड़कर लोग बाहर निकले
  • पुलिस ने सर्च अभियान चलाया, जो शाम 5:40 बजे तक चला

Dainik Bhaskar

Aug 13, 2019, 07:46 AM IST

चंडीगढ़. सोमवार को ईद की छुट्टी होने के कारण एलांते मॉल में सुबह से ही काफी भीड़ थी।  दोपहर 1 बजकर 6 मिनट पर पुलिस कंट्रोलरूम में इंटरनेट नंबर से फोन आया। कहा कि एलांते मॉल में बम रख दिया है और फटने वाला है। तुरंत पुलिस हरकत में आई। सारी थाना पुलिस, ऑपरेशन सेल, क्यूआरटी टीम, बम स्कवायड मौके पर पहुंचे। एसएसपी निलांबरी विजय जगादले ने सारे अॉपरेशन की कमान संभाली। पुलिस ने तुरंत लोगों को मॉल से बाहर आने की हिदायत की।

कहा कि अफरा-तफरा न मचाएं। आराम से बाहर निकलें। यह बात सुनकर लोग सब छोड़कर बाहर निकलने लगे। फिल्म, शॉपिंग, खाना-पीना, घूमना और ड्यूटी बीच में छोड़कर लोग बाहर निकले। पुलिस ने सर्च अभियान चलाया, जो शाम 5:40 बजे तक चला। पुलिस की टीमों ने साढ़े 4 घंटे तक पुलिस ने हर शोरूम-हर दुकान चेक की, लेकिन कोई बम नहीं मिला।

इस दौरान एलांते को बंद रखा गया। शाम 6 बजे एलांते को दोबारा पब्लिक के लिए खोला गया। चेकिंग के दौरान एलांते के आसपास के आने-जाने वाले सभी रास्ते बंद कर दिए गए थे। किसी भी गाड़ी को एलांते की तरफ जाने नहीं दिया गया। इस वजह से सड़कों पर काफी जगह जाम लगा रहा।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ फोन कर दहशत फैलाने का केस दर्ज किया है। आरोपी पर धारा 182, 268, 505, 507 के तहत केस दर्ज किया है। एलांते मॉल आरोपी पर अलग से फोन कर उनके बिजनेस को नुकसान पहुंचाने पर सिविल सूट भी दायर करेगा।