Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

फ्लाईओवर से 20 फीट नीचे गिरी कार, 1 की मौत, 4 घायल

0
332

पानीपत.ट्रांसपोर्ट इंचार्ज की शादी में जाते वक्त कार असंतुलित होकर फ्लाईओवर से करीब 20 फीट नीचे गिरने से ड्राइवर की मौत हो गई, जबकि कार में सवार उसके 4 दोस्त घायल हैं। हादसा सोमवार दोपहर को सिवाह के पास रोहतक फ्लाईओवर पर हुआ। 3 दोस्तों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। जबकि एक की हालत नाजुक बनी है।

सेक्टर 29 चौकी के हवलदार नरेंद्र ने बताया कि रेवाड़ी के गौतम नगर निवासी 25 वर्षीय यश शर्मा, रेवाड़ी के सदुसानगर निवासी साहिल, जींद के ढाठरथ निवासी अनिल शर्मा और करनाल के बहल निवासी धर्मेंद्र रेवाड़ी में गति ट्रांसपोर्ट में काम करते थे। ट्रांसपोर्ट में बाल जाटान गांव का रिंकू इंचार्ज था। सोमवार को उसकी शादी थी। पांचों दोस्त कार से शादी के लिए आ रहे थे। रोहतक बाईपास फ्लाईओवर पर कार का संतुलन बिगड़ गया। कार रेलिंग तोड़कर करीब 20 फीट नीचे गिरकर खेत में जाकर पलट गई।

हादसे के बाद आसपास के लोग एकत्र हो गए और घायलों को बाहर निकाला। एक घायल के कार के नीचे पैर फंस गए। लोगों ने कार को सीधा करके उसको निकाला। बाद में सभी घायल को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर इलाज के दौरान यश शर्मा की मौत हो गई।

पांच दोस्त दूल्हे के लिए अपने साथ शेरवानी लेकर आ रहे थे। कार में शेरवानी मिली है। कार यश चला रहा था। उसके बगल में आगे वाली सीट पर मोनू बैठा हुआ था। मोनू की हालत नाजुक है। बाकी के तीन दोस्तों को छुट्टी दे दी गई। कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। हादसे की सूचना मिलने पर पहुंच अस्पताल पहुंचे। यश की मौत के खबर सुनकर पिता रोने लगे।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

रोहतक बाइपास फ्लाइओवर से नीचे गिरकर खेत में पलटी कार।