Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

पैंतरा: अब सिख फॉर जस्टिस मुस्लिमों को उकसाने लगा, कहा- उर्दिस्तान मांगें भारत के मुस्लिम

0
349

  • कानूनी सलाहकार गुरपतवंत सिंह पन्नू बोले- रेफरंडम करवाना चाहिए, नए पैंतरे के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
  • कैप्टन ने कहा- सिख फॉर जस्टिस संगठन और उसके प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू के विचारों को लोगों ने नकारा 

Dainik Bhaskar

Mar 02, 2020, 09:21 AM IST

जालंधर. करतारपुर कॉरिडोर के जरिये सिखों को गुमराह करने की योजना पर पानी फिरने के बाद अब खालिस्तान समर्थक संस्था सिख फॉर जस्टिस ने  मुस्लिमों को भड़काने की योजना बनाई है। एसजेएफ के कानूनी सलाहकार गुरपतवंत सिंह पन्नू ने ट्विटर पर पोस्ट कर कहा कि भारत में मुसलमानों के लिए एक नया मुल्क उर्दिस्तान होना चाहिए। इसमें राजस्थान, दिल्ली, यूपी, बिहार व पश्चिम बंगाल जैसे राज्य शामिल होने चाहिए। पन्नु की पोस्ट के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।

पन्नु को लोगों ने नकार दिया : कैप्टन

भारत में बैन एसजेएफ को लेकर सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि सिख फॉर जस्टिस संगठन और उसके प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू के विचारों को समूचा सिख समाज नकार चुका है। पन्नु की बातों से कोई भी सहमत नहीं है।

वीडियो में कहा, भारत में मुस्लिम सुरक्षित नहीं, उनका अपना मुल्क हो

पन्नु ने अपने बयानों में कहा कि भारत अब मुस्लिम समुदाय के लिए सुरक्षित नहीं है और इसी कारणों से उनका भी अलग मुल्क होना चाहिए। पन्नु ने कहा कि सिखों के अलग मुल्क खालिस्तान की मांग के लिए रेफरंडम करवाया जा रहा है एवं इसी तरह मुस्लिम समुदाय को भी अलग-देश की मांग करते हुए रेफरंडम अभियान को आगे बढ़ाना चाहिए।